img

Weight Loss with Ginger:  हेल्दी डाइट से न सिर्फ वजन कंट्रोल होता है, बल्कि कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अदरक का सेवन भी वजन घटाने में मदद कर सकता है? अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को फायदा पहुंचाते हैं। अक्सर सर्दी-जुकाम में इसका इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन अब आपको जानना होगा कि यह आपके वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है। आइए जानते हैं अदरख का सेवन करने के कुछ प्रभावी तरीके।

नींबू और अदरक  

अदरक के छोटे टुकड़े काटकर एक कप पानी में उबालें। जब पानी उबालकर एक कप रह जाए, तो उसे छानकर उसमें नींबू का रस मिला लें। इस चाय को दिन में दो से तीन बार पीने से वजन घटाने में मदद मिलती है।

अदरक का जूस

अदरक का जूस भी वजन घटाने में सहायक हो सकता है। इसे नींबू के रस और शहद के साथ मिलाकर पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है और शरीर को एंटी-ऑक्सीडेंट्स मिलते हैं, जो शरीर के मेटाबॉलिज्म को तेज़ करते हैं। हालांकि ध्यान रहे कि अदरख का सेवन सीमित मात्रा में ही करें, क्योंकि अत्यधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है।

ग्रीन टी और अदरक

अगर आप ग्रीन टी के शौकिन हैं, तो उसमें अदरक के टुकड़े डालकर इसका सेवन करें। इससे वजन घटाने में तेजी आती है और साथ ही शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं। यह चाय सुबह और शाम दोनों वक्त पीने से अधिक लाभकारी हो सकती है।