WhatsApp: मेटा के स्वामित्व वाले पॉपुलर मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए चार नए शानदार फीचर्स पेश किए हैं। ये फीचर्स न केवल वीडियो और ऑडियो कॉलिंग को बेहतर बनाएंगे, बल्कि चैटिंग और डेस्कटॉप एक्सपीरियंस भी बेहतर होगा। WhatsApp ने एक ब्लॉग पोस्ट में इन नए अपडेट्स की जानकारी दी है।
इन फीचर्स से WhatsApp का यूज और अधिक मजेदार और यूजफुल हो जाएगा। तो आइए, विस्तार से जानते हैं कि ये चार नए फीचर्स क्या हैं और यह हमारे अनुभव को कैसे बदलेंगे।
1. ग्रुप कॉल में सीक्रेट सरप्राइज फीचर
WhatsApp ने ग्रुप कॉलिंग को एक नया और मजेदार रूप देने के लिए सीक्रेट सरप्राइज फीचर पेश किया है।
क्या है यह फीचर?
अब आप ग्रुप कॉल के दौरान चुपके से किसी व्यक्ति को कॉल में जोड़ सकते हैं। यह फीचर सरप्राइज पार्टी, गिफ्ट प्लानिंग, या खास मौके पर किसी को चौंकाने के लिए बेहद उपयोगी है।
कैसे करेगा काम?
जब आप ग्रुप कॉल कर रहे हों, तो सेलेक्टेड कॉन्टैक्ट्स को जोड़ें। यह बिना बाकी लोगों को बताए किया जा सकता है। जब नया व्यक्ति कॉल में जुड़ेगा, तो सभी हैरान रह जाएंगे। यह फीचर खासतौर पर दोस्तों और परिवार के लिए सरप्राइज प्लानिंग को आसान और मजेदार बना देगा।
2. वीडियो कॉलिंग में नए इफेक्ट्स
WhatsApp वीडियो कॉलिंग को बेहतर और मजेदार बनाने के लिए नाइट मोड और नए इफेक्ट्स पेश किए गए हैं। यह फीचर खासतौर पर कम रोशनी में बेहतर वीडियो क्वालिटी प्रदान करता है। अब आप रात में भी वीडियो कॉलिंग का आनंद ले सकते हैं।
नए इफेक्ट्स क्या हैं?
वीडियो कॉलिंग में मजेदार इफेक्ट्स जोड़े गए हैं। इनका यूज 1:1 वीडियो कॉल और ग्रुप कॉलिंग में किया जा सकता है। हायर रेजोल्यूशन वीडियो कॉलिंग, मतलब अब वीडियो कॉल्स में बेहतर पिक्चर क्वालिटी मिलेगी। हाई-डेफिनिशन वीडियो कॉलिंग का अनुभव यूजर्स के लिए और अधिक प्रभावशाली होगा।
3. डेस्कटॉप कॉलिंग फीचर्स में सुधार
WhatsApp ने अपने डेस्कटॉप वर्जन में भी कई नए बदलाव किए हैं, जो कॉलिंग अनुभव को आसान और प्रभावी बनाएंगे।
नंबर डायल करने की सुविधा
अब डेस्कटॉप पर WhatsApp के कॉल टैब में जाकर सीधे नंबर डायल करके कॉल की जा सकती है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए खास है, जो डेस्कटॉप पर WhatsApp का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं।
कॉल लिंक बनाने की सुविधा
डेस्कटॉप से कॉल लिंक क्रिएट करने का नया ऑप्शन जोड़ा गया है। लिंक को दोस्तों या सहकर्मियों के साथ शेयर करके ग्रुप कॉल्स को आसान बनाया जा सकता है।
डिजाइन में बदलाव
डेस्कटॉप ऐप का यूजर इंटरफेस (UI) अधिक आकर्षक और नेविगेशन-फ्रेंडली बनाया गया है। कामकाजी लोग और डेस्कटॉप यूजर्स के लिए यह अपडेट बेहद सुविधाजनक होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और ऑनलाइन मीटिंग्स के लिए WhatsApp एक मजबूत विकल्प बन सकता है।
4. टाइपिंग इंडिकेटर में सुधार
चैटिंग का अनुभव और बेहतर बनाने के लिए WhatsApp ने टाइपिंग इंडिकेटर फीचर को अपडेट किया है। अब ग्रुप चैट्स में कौन टाइप कर रहा है, यह और स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। टाइपिंग इंडिकेटर के साथ, टाइप करने वाले व्यक्ति की प्रोफाइल पिक्चर भी दिखाई जाएगी। पहले के मुकाबले यह विजुअल अधिक सहज और आकर्षक होगा।
कैसे करेगा मदद?
चैटिंग के दौरान आप तुरंत समझ सकते हैं कि किस व्यक्ति का मैसेज आने वाला है। ग्रुप चैट्स में किसी खास मैसेज का जवाब देना पहले से आसान हो जाएगा। यह फीचर रियल-टाइम चैटिंग को और अधिक इंटरैक्टिव और इफेक्टिव बनाएगा। चैट्स में गलतफहमी की गुंजाइश कम होगी।
WhatsApp के इन फीचर्स का क्या महत्व है?
WhatsApp का यह अपडेट न केवल रोजमर्रा के यूजर्स बल्कि प्रोफेशनल्स और बिजनेस के लिए भी बेहद उपयोगी साबित होगा।वीडियो कॉलिंग में सुधार: यह फीचर वर्क-फ्रॉम-होम और ऑनलाइन क्लासेस के लिए गेम-चेंजर बन सकता है।
चैटिंग और ग्रुप इंटरैक्शन: टाइपिंग इंडिकेटर और सरप्राइज फीचर्स से दोस्तों और परिवार के साथ जुड़े रहना और मजेदार होगा।
डेस्कटॉप यूजर्स के लिए: अब WhatsApp डेस्कटॉप मीटिंग्स और कॉलिंग के लिए अन्य ऐप्स को कड़ी टक्कर देगा।
ये भी पढें-Myntra पर हुआ रिफंड स्कैम, 50 करोड़ का घोटाला कैसे हुआ? जानिए पूरी सच्चाई
Share






