Shreyas Iyer, Prithvi Shaw, IPL 2025: भारतीय क्रिकेटर श्रेयर अय्यर ने हाल ही में पृथ्वी शॉ की गिरती फॉर्म और फिटनेस पर खुलकर बात की। अय्यर ने कहा कि प्रतिभा के साथ अनुशासन और फिटनेस बनाए रखना क्रिकेट जैसे प्रतिस्पर्धी खेल में बेहद जरूरी है। यह बयान तब आया है जब पृथ्वी शॉ आईपीएल 2025 नीलामी में अनसोल्ड रह गए और उनकी हालिया परफॉर्मेंस पर कई सवाल उठे।
फिटनेस और प्रदर्शन का गिरता स्तर
रणजी ट्रॉफी 2024 में पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन निराशाजनक रहा, जिसमें उन्होंने सिर्फ 59 रन बनाए। खराब फिटनेस और अभ्यास सत्रों में नियमित न रहने के कारण मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें टीम से बाहर कर दिया।
आईपीएल 2025 नीलामी में झटका
पृथ्वी शॉ, जो एक समय भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे थे, आईपीएल 2025 की नीलामी में बिना किसी बोली के रह गए। विशेषज्ञों का मानना है कि यह एक बड़ा संकेत है कि शॉ को अब अपने करियर पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
अनुशासन की कमी
शॉ की फिटनेस और डिसिप्लिन हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं। कई रिपोर्ट्स बताती हैं कि उनकी प्रैक्टिस में अनियमितता और खेल पर फोकस की कमी ने उनके करियर को नुकसान पहुंचाया है।
क्या है श्रेयर अय्यर का सुझाव?
श्रेयर अय्यर ने यह भी कहा कि किसी खिलाड़ी के लिए केवल टैलेंट ही काफी नहीं है। खेल में लंबी पारी खेलने के लिए डिसिप्लिन, फिटनेस, और फोकस भी उतना ही जरूरी है। अय्यर ने कहा कि पृथ्वी को यह समय अपनी प्राथमिकताओं पर पुनर्विचार करने और अपनी कमियों को सुधारने में लगाना चाहिए। यह समय उनके करियर के लिए एक "वेकअप कॉल" हो सकता है।
ये भी पढें-IPL 2025: Punjab Kings का नया Captain कौन? Shreyas Iyer या कोई और?
Share






