img

IPL 2025: पंजाब किंग्स (PBKS) को IPL की सबसे दिलचस्प टीमों में से एक माना जाता है। हर बार उनकी टीम में पोटेंशियल दिखता है, लेकिन वह टाइटल की मंज़िल तक नहीं पहुंच पाती। 2014 में ग्लेन मैक्सवेल की कप्तानी में फाइनल तक पहुंचने के बाद से टीम का प्रदर्शन अनियमित रहा है।

2025 के IPL से पहले, पंजाब किंग्स ने अपने स्क्वाड और मैनेजमेंट में बड़े बदलाव किए हैं। रिकी पोंटिंग को हेड कोच बनाकर टीम ने अपनी रणनीति को धार दी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है—कौन होगा इस सीजन में पंजाब किंग्स का कप्तान?

क्यों हैं श्रेयर अय्यर कप्तानी के लिए आदर्श?

श्रेयस ने 2024 में केकेआर को IPL खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई। उनका नेतृत्व, स्थिरता और खेल की गहरी समझ उन्हें कप्तानी के लिए आदर्श बनाती है।

श्रेयर की स्ट्रेंथ क्या?

दबाव में निर्णय लेने की कैपेसिटी।
मिडिल ऑर्डर में एक एंकर की तरह खेलते हैं।
खिलाड़ियों के साथ मजबूत तालमेल।

क्या हैं चुनौतियां?

श्रेयर की कप्तानी पर सवाल तभी उठ सकते हैं जब टीम का प्रदर्शन निरंतर नहीं हो पाता।

ग्लेन मैक्सवेल: अनुभवी लेकिन क्या उन्हें मौका मिलेगा?

ग्लेन मैक्सवेल का पंजाब किंग्स से पुराना रिश्ता रहा है। उनकी कप्तानी में टीम 2014 के फाइनल तक पहुंची थी।

क्यों नहीं दिख रहे हैं मजबूत दावेदार?

श्रेयस अय्यर की मौजूदगी में मैक्सवेल का कप्तानी संभालना मुश्किल है। वह टीम के लिए एक उपयोगी ऑलराउंडर के तौर पर अपनी भूमिका निभा सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी और ऑफ-स्पिन के साथ टीम को संतुलन दे सकते हैं।

विदेशी खिलाड़ियों की भरमार

रिकी पोंटिंग कोच के रूप में अपनी टीम में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को प्राथमिकता देने के लिए जाने जाते हैं। यह पंजाब किंग्स में भी दिख रहा है, जहां टीम में कई ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी शामिल किए गए हैं।

महत्वपूर्ण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी

मार्कस स्टोइनिस: मिडिल ऑर्डर बैटिंग और उपयोगी गेंदबाजी।
जॉश इंग्लिस: आक्रामक बल्लेबाज और विकेटकीपर।
ग्लेन मैक्सवेल: ऑलराउंडर की भूमिका।
बैटिंग लाइनअप: प्रभसिमरन सिंह और श्रेयर अय्यर।
पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह को रिटेन किया, जो टीम के युवा और उभरते हुए स्टार हैं।

ये भी पढें-IPL 2025: क्या Virat बनेंगे RCB के Captain या Bhuvneshwar या Phil Salt के सिर सजेगा ताज?