खरीफ फसलों की बुआई को लेकर बिहार सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं, ताकि फॉमर्स को समय पर क्वालिटी वाले बीज मिल पाएं। डिप्टी सीएम और एग्रीकल्चर मिनिस्टर विजय कुमार सिन्हा ने इस सिलसिले में संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि किसानों के बीच बीज वितरण की प्रक्रिया हर हाल में 20 जून तक पूरी की जाए।
समय पर बीज मिलने से अधिक होगी पैदावार
विभागीय मंत्री के अनुसार, बीज वितरण के लिए फसलवार लक्ष्य तय किए गए हैं। संकर धान का 30,000 क्विंटल, हाई यील्डिंग धान का 30,069 क्विंटल, संकर मक्का का 9,500 क्विंटल और अरहर का 9,740 क्विंटल बीज किसानों तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया है। सरकार का मानना है कि समय पर बीज उपलब्ध होने से किसानों को खरीफ की फसलों में अधिक पैदावार होगी। जिससे उनकी आमदनी बढ़ेगी।
किसानों से क्वालिटी वाले बीजे यूज करने की अपील
उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि किसानों को बीज देने की प्रक्रिया की पूरी निगरानी की जाए। ताकि किसानों को कोई परेशानी न झेलनी पड़े। उनका कहना है कि किसानों की मांग और ज़रूरतों के अनुसार बीजों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, विभाग पहले ही जिलों में बीज उपलब्ध कराने के लिए माइलस्टोन तय कर चुका है। उन्होंने किसानों से अपील करते हुए कहा कि क्वालिटी वाले बीजों का यूज करें। खेती में वैज्ञानिक तरीकों का यूज करें। इससे बिहार एक समृद्ध राज्य बनेगा।
Read Also-अब नहीं बचेगा कोई अपराधी, पुलिस जब्त करेगी काली कमाई, सीधे मिलेगी सजा
Share






