- YouTube History in Hindi: आज YouTube सिर्फ एक वीडियो प्लेटफॉर्म नहीं, बल्कि लोगों की कमाई, शिक्षा, और एंटरटेनमेंट का सबसे बड़ा जरिया बन चुका है। करोड़ों यूजर्स इसे रोजाना इस्तेमाल करते हैं—कुछ देखने के लिए, कुछ सिखाने के लिए और कई इसे पेशे के रूप में अपनाकर लाखों कमा रहे हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि YouTube की शुरुआत कब और कैसे हुई?
-
- YouTube का जन्म – कब हुआ लॉन्च?
सवाल: YouTube की आधिकारिक लॉन्चिंग कब हुई थी?
विकल्प:
A. जनवरी 2005
B. फरवरी 2005
C. दिसंबर 2004
D. नवंबर 2005 - सही जवाब: B. फरवरी 2005
-
- YouTube को फरवरी 2005 में लॉन्च।
3 पूर्व PayPal कर्मचारियों ने की थी शुरूआत।
उनमें Chad Hurley, Steve Chen और Jawed Karim शामिल थे।
YouTube से पहले वीडियो शेयरिंग क्यों थी मुश्किल?
YouTube से पहले इंटरनेट पर वीडियो शेयर करना काफी पेचीदा काम था। बड़ी फाइलों को ईमेल करना कठिन होता था, और जिन वेबसाइट्स पर वीडियो अपलोड किया जा सकता था, वो तकनीकी तौर पर जटिल और आम आदमी की पहुंच से बाहर थीं।- यही वो समस्या थी, जिसे YouTube के फाउंडर्स ने पहचाना और समाधान के तौर पर दुनिया को दिया एक आसान, यूजर-फ्रेंडली वीडियो प्लेटफॉर्म।
-
- पहला वीडियो:
23 अप्रैल 2005 को पहला वीडियो अपलोड।
यह 18 सेकंड का वीडियो आज भी YouTube पर देखा जा सकता है।
Jawed Karim ने YouTube पर अपलोड किया था। -
- इसके बाद धीरे-धीरे YouTube ने रफ्तार पकड़ना शुरू की और दिसंबर 2005 तक इसका यूज़र बेस बढ़ने लगा।
- YouTube का असली पब्लिक डेब्यू कब हुआ?
हालांकि वेबसाइट फरवरी 2005 में बनी, लेकिन YouTube ने असली धमाका किया फरवरी 2006 में, जब इसे बड़े पैमाने पर प्रमोट किया गया और पब्लिक के लिए पूरी तरह ओपन कर दिया गया।-
- इस वजह से कई लोग 2006 को भी YouTube का असली लॉन्च ईयर मानते हैं, क्योंकि यही वो समय था जब यह वास्तव में लोकप्रिय होना शुरू हुआ।
-
- YouTube ने कैसे बदली इंटरनेट की दुनिया
यूजर्स को फ्री और सरल इंटरफेस मिला- कोई भी वीडियो अपलोड कर सकता था—ट्यूटोरियल्स, म्यूजिक, फनी क्लिप्स, व्लॉग्स और बहुत कुछ
- लाखों लोग कंटेंट क्रिएटर बने, जिन्हें आज हम YouTubers कहते हैं
-
- Google ने क्यों खरीदा YouTube?
नवंबर 2006 में Google ने YouTube की लोकप्रियता को देखते हुए इसे $1.65 बिलियन अमेरिकी डॉलर के स्टॉक्स में खरीद लिया। ये डील इंटरनेट इतिहास की सबसे चर्चित डील्स में से एक मानी जाती है। - Google की तकनीकी और विज्ञापन क्षमता के साथ YouTube का ग्रोथ एक्सपोनेनशियल हो गया और आज यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा सर्च इंजन बन चुका है—Google के बाद।
-
- YouTube: आज का दौर
अरबों एक्टिव यूजर्स - हर मिनट में 500+ घंटे का वीडियो अपलोड
- दुनिया के हर देश, हर भाषा का कंटेंट
- शिक्षा, एंटरटेनमेंट, मार्केटिंग और कमाई का बड़ा माध्यम
YouTube का फरवरी 2005 में लॉन्च होना इंटरनेट की दिशा बदलने वाला मोड़ था। इसने वीडियो को न सिर्फ ऑनलाइन लाने में मदद की, बल्कि उसे आम जनता के लिए उपयोगी और फायदेमंद भी बना दिया। आज YouTube सिर्फ वीडियो देखने का नहीं, बल्कि सीखने, सिखाने और कमाने का सबसे सशक्त प्लेटफॉर्म है।