img

  • Voter ID Card Rules: भारत में नागरिकों की पहचान और लोकतांत्रिक अधिकारों को सुनिश्चित करने वाले दस्तावेजों में वोटर आईडी कार्ड एक बेहद महत्वपूर्ण दस्तावेज है। न केवल यह आपको देश के चुनावों में मतदान करने का अधिकार देता है, बल्कि यह पहचान पत्र के रूप में भी विभिन्न सरकारी और गैर-सरकारी कार्यों में काम आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक व्यक्ति के पास केवल एक ही वैध वोटर कार्ड होना चाहिए? अगर किसी के पास एक से ज्यादा वोटर आईडी कार्ड पाए जाते हैं, तो उसे इसके लिए कानूनी सजा भुगतनी पड़ सकती है।
  •  
  • कानून क्या कहता है?
  • भारत के निर्वाचन नियमों के अनुसार, कोई भी नागरिक केवल एक ही वोटर कार्ड रख सकता है। यदि किसी के पास एक से अधिक वोटर कार्ड हैं, तो यह कानून का उल्लंघन माना जाता है। ऐसा करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि इसके लिए सख्त सजा का भी प्रावधान है।
  •  
  • क्या है सजा?
  • यदि कोई व्यक्ति दो या दो से अधिक वोटर कार्ड रखते हुए पकड़ा जाता है, तो उसे:
  • एक साल तक की जेल हो सकती है,
  • या जुर्माना देना पड़ सकता है,
  • या फिर जेल और जुर्माना दोनों हो सकते हैं।
  • इसलिए यदि आपके पास गलती से भी दो वोटर कार्ड बन गए हैं, तो जल्द से जल्द एक को रद्द करवाना बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी भी कानूनी कार्यवाही से बचा जा सके।
  •  
  • गलती से बना डबल वोटर कार्ड? समाधान मौजूद है
  • अक्सर ऐसा होता है कि लोग शहर या राज्य बदलते हैं, लेकिन पुराने पते पर बना वोटर कार्ड कैंसिल नहीं करवाते और नए पते पर फिर से आवेदन दे देते हैं। इस स्थिति में उनके पास दो वोटर कार्ड हो जाते हैं जो कानून के खिलाफ है।
  • चुनाव आयोग ने ऐसी स्थितियों के समाधान के लिए ऑनलाइन सुविधा उपलब्ध करवाई है। यदि आपके पास गलती से दो वोटर कार्ड हैं, तो आप:
  •  
  • चुनाव आयोग की वेबसाइट (https://www.nvsp.in/) पर जाकर एक कार्ड को रद्द (Delete) करवा सकते हैं।
  • आप अपने क्षेत्र के बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज देकर एक कार्ड को निरस्त (Cancel) करवा सकते हैं।
  •  
  • बीएलओ के जरिए वोटर कार्ड कैंसिल कैसे करवाएं?
  • अपने क्षेत्र के बीएलओ से संपर्क करें और उन्हें बताएं कि आपके पास गलती से दो वोटर आईडी बन गए हैं। इसके लिए आपको कुछ जरूरी दस्तावेज जैसे:
  • आधार कार्ड,
  • पुराना वोटर कार्ड,
  • नया पते का प्रमाण देना होगा।
  • बीएलओ आपकी जानकारी की जांच करके एक कार्ड को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर देंगे। इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि आपके नाम से केवल एक ही वैध वोटर कार्ड मौजूद है।
  •  
  • नई जगह शिफ्ट होने पर क्या करें?
  • यदि आप किसी नए शहर या राज्य में स्थानांतरित हुए हैं, तो पुराने पते पर बना वोटर कार्ड डिलीट करवा कर ही नए पते पर आवेदन करें। ऐसा करने से डुप्लिकेट एंट्री की समस्या नहीं आएगी और आप कानून का उल्लंघन करने से भी बचेंगे।