Rohit Sharma poor form: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खराब फॉर्म के चलते सिडनी टेस्ट से बाहर बैठने का निर्णय लिया है।
रोहित शर्मा का औसत कितना?
37 वर्षीय रोहित शर्मा ने इस सीरीज में अब तक पांच पारियों में मात्र 31 रन बनाए हैं, जिससे उनका औसत 6.20 रहा है। पिछले आठ मैचों में उनका औसत 10.93 रहा है, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 23 रन रहा है।
जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम के कैप्टन
स्टैंड-इन कप्तान जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और कहा, "हमारे कप्तान ने नेतृत्व का परिचय देते हुए टीम के हित में आराम करने का फैसला किया है। यह टीम की एकता और निःस्वार्थ भावना को दर्शाता है।"
इंडियन क्रिकेट टीम में शुभमन गिल को कैसे जगह मिली?
रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। इस निर्णय के बाद से रोहित के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई हैं, हालांकि उन्होंने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
भारत-आस्ट्रेलिया सीरिज में कौन आगे?
भारत वर्तमान में सीरीज में 2-1 से पीछे है और सिडनी में जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर समाप्त करने की कोशिश करेगा
Share






