- Priya Saroj Rinku Singh: भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की 8 जून को लखनऊ के एक लग्ज़री फाइव-स्टार होटल में सगाई हो गई। इस खूबसूरत जोड़ी की शादी 18 नवंबर को होने वाली है। लगभग डेढ़ साल की दोस्ती और रिश्ते को अब यह कपल एक नई शुरुआत देने जा रहा है।
-
- एक पिच पर आए क्रिकेट और राजनीति के सितारे
- रिंकू और प्रिया दो बिल्कुल अलग-अलग दुनियाओं से ताल्लुक रखते हैं। रिंकू सिंह ने अपनी काबिलियत और मेहनत के दम पर अलीगढ़ के एक साधारण परिवार से निकलकर भारतीय क्रिकेट में एक मजबूत पहचान बनाई है। वहीं, प्रिया सरोज एक राजनीतिक परिवार से आती हैं और पढ़ाई-लिखाई में भी कॉन्वेंट स्कूलिंग और उच्च शिक्षा के अनुभव से सजी हैं। वे आज सपा की सबसे युवा महिला सांसदों में से एक हैं और युवाओं में खासा लोकप्रिय चेहरा बन चुकी हैं।
-
- कैसे हुई थी प्रिया सरोज और रिंकू सिंह की मुलाकात?
- इन दोनों की पहली मुलाकात साल 2023 में हुई, लेकिन उसके पीछे की कहानी कुछ अलग ही है। 9 अप्रैल 2023 को दुनिया की नजरें नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद पर टिकी थीं, जहां गुजरात टाइटन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा था। आखिरी ओवर में केकेआर को 29 रन चाहिए थे। लग रहा था कि मैच गुजरात की झोली में जा चुका है।
-
- रिंकू सिंह ने 4 मिनट में रच दिया इतिहास
- लेकिन तभी मैदान में उतरते हैं रिंकू सिंह, जिन्होंने अगले चार मिनट में ऐसा इतिहास रच दिया जिसकी गूंज क्रिकेट जगत में आज भी सुनाई देती है। उन्होंने लगातार पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ते हुए केकेआर को अविश्वसनीय जीत दिलाई और रातोंरात सुर्खियों में आ गए।
-
- दिल्ली में हुई पहली मुलाकात, दोस्ती से रिश्तेदारी तक का सफर
उसी मैच के कुछ दिन बाद, रिंकू दिल्ली में एक सीनियर खिलाड़ी की शादी में शामिल होने आए थे। वहां एक कॉमन फ्रेंड ने रिंकू की मुलाकात एक जान-पहचान के माध्यम से प्रिया सरोज से कराई। पहली मुलाकात में ही दोनों को एक-दूसरे की सादगी और व्यवहार ने प्रभावित किया। -
- धीरे-धीरे दोस्ती में बदली जान-पहचान
- धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर यह रिश्ता और गहरा होता गया। करीब डेढ़ साल तक एक-दूसरे को समझने के बाद, दोनों ने अपने परिवारों को इस रिश्ते के बारे में बताया। परिवारों की सहमति मिलने के बाद अब यह जोड़ी अपने नए जीवन की शुरुआत के लिए तैयार है।