img

  • पटना: बिहार सरकार ने राजधानी पटना से सटे दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ नगर परिषदों के भूगोल और प्रशासनिक सीमाओं में बड़े बदलाव किए हैं। राज्य कैबिनेट की बैठक में इन प्रस्तावों को मंजूरी मिली है, जिसके तहत इन निकायों में नए क्षेत्रों को जोड़ा गया है। कैबिनेट विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने यह जानकारी साझा की।
  •  
  • दानापुर नगर परिषद में 9 गांव हुए शामिल
  • दानापुर नगर परिषद अब और विस्तृत हो गई है। आसपास के कुल 9 गांवों को इस परिषद में शामिल किया गया है, जिससे इसका कुल क्षेत्रफल बढ़कर 23.14 वर्ग किलोमीटर हो गया है। इस नए विस्तार के तहत अब यहां की कुल जनसंख्या 1,95,564 हो गई है, जो कि 2011 की जनगणना पर आधारित है।
  •  
  • नए जोड़े गए गांवों में शामिल हैं:
  • फरीदनपुर
  • मैनपुरा
  • जमसौत (आंशिक)
  • ढिबरा
  • कोथवां
  • मुस्तफापुर (आंशिक)
  • बबक्कपुर
  • आशोपुर (आंशिक)
  • नसीरपुर
  • इस विस्तार के साथ ही दानापुर की भौगोलिक सीमाएं भी बदल गई हैं। अब इसके:
  • उत्तर में: गंगा नदी और बाढ़ सुरक्षा बांध
  • दक्षिण में: खगौल नगर परिषद, आदमपुर खुर्द, आदमपुर, लखनीबिगहा, बदलपुरा, छोटी खगौल आदि
  • पूरब में: पटना कैनाल-दीघा, सिकंदरपुर, रूकनपुरा, जलालपुर, हदसपुरा, धनौत
  • पश्चिम में: उसरी सड़क-जमसौत, मोबारकपुर, छितनावां
  •  
  • खगौल नगर परिषद का क्षेत्रफल अब 9.40 वर्ग किमी
  • खगौल नगर परिषद के क्षेत्र में भी बड़ा विस्तार हुआ है। अब इसका कुल क्षेत्रफल 9.40 वर्ग किलोमीटर हो गया है। इसमें अब 65,451 लोगों की आबादी शामिल हो गई है, जो 2011 की जनगणना के अनुसार है।
  •  
  • जो गांव अब खगौल परिषद के अधीन आए हैं, वे हैं:
  • सैदपुरा
  • आदमपुर कला
  • आदमपुर खुर्द
  • संदलपुर
  • बड़ी खगौल
  • लखनी बिगहा (आंशिक)
  • खेदलपुरा
  • मुस्तफापुर
  • आशोपुर
  • सरारी
  • नई सीमाओं के अनुसार, खगौल नगर परिषद:
  • उत्तर में: मुस्तफापुर, आशोपुर, नसीरपुर, उसरीकला
  • दक्षिण में: मुहम्मदपुर कोरजी, भुसौला दानापुर, नवादा
  • पूरब में: पटना नगर निगम, नोहसा
  • पश्चिम में: सरारी और गोरगावां
  •  
  • फुलवारीशरीफ का क्षेत्र बढ़कर 16.51 वर्ग किमी हुआ
  • फुलवारीशरीफ नगर परिषद में भी भारी बदलाव हुआ है। अब इसका क्षेत्रफल 16.51 वर्ग किलोमीटर हो गया है। इसमें कुरकुरी, भुसौला दानापुर, नोहसा और नवादा गांव को शामिल किया गया है। इससे अब फुलवारीशरीफ नगर परिषद के दायरे में 1,13,594 लोगों की आबादी आ गई है।
  •  
  • नई सीमा रेखाएं इस प्रकार हैं:
  • उत्तर में: सैदपुरा, सबजपुरा, खलीलपुरा
  • दक्षिण में: आलमपुर गोनपुरा, हिन्दुनी, इस्माईलपुर ढिबड़ा
  • पूरब में: पहाड़पुर, बेऊर, बेतौड़ा, चिलबिल्ली
  • पश्चिम में: मोहम्मदपुर कोरजी, कोरजी, मुरादपुर
  •  
  • अब आंगनबाड़ी के बच्चों को जीविका दीदी की सिलाई से बनी पोशाक
  • राज्य सरकार ने आंगनबाड़ी के बच्चों के पोशाक वितरण में भी बड़ा बदलाव किया है। अब बच्चों को सीधे उनके अभिभावकों के बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर नहीं किए जाएंगे। इसके बदले, ये पैसे जीविका दीदियों की संस्था को दिए जाएंगे, जो बच्चों की पोशाक तैयार कर उन्हें वितरित करेंगी।
  • प्रत्येक बच्चे को एक जोड़ी पोशाक दी जाएगी।
  • प्रति पोशाक ₹400 निर्धारित की गई है, जिसमें हर साल 5% की वृद्धि होगी।
  • यह व्यवस्था राज्यभर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर लागू होगी।