पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक ऐतिहासिक पहल के तहत 'संकल्प', 1 अण्णे मार्ग से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत लाभार्थियों के खातों में 271 करोड़ 15 लाख रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे ट्रांसफर की। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 62 लाख 15 हजार 104 को यह सहायता मिली।
मुख्यमंत्री ने दी योजनाओं की विस्तृत जानकारी
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने बताया कि पेंशन योजनाओं में शामिल लाभुकों को केन्द्र और राज्य सरकार दोनों की तरफ से राशि हस्तांतरित की गई है।
इन योजनाओं के तहत राशि का हुआ ट्रांसफर:
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना:
लाभार्थी: 35,59,667
केन्द्र सरकार से: ₹75.66 करोड़
राज्य सरकार से: ₹75.66 करोड़ - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना:
लाभार्थी: 1,10,583
केन्द्र से: ₹2.65 करोड़
राज्य से: ₹1.76 करोड़ - इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना:
लाभार्थी: 6,32,002
केन्द्र से: ₹15.19 करोड़
राज्य से: ₹10.12 करोड़ - बिहार निःशक्तता पेंशन योजना:
लाभार्थी: 9,64,220
राज्य से: ₹38.68 करोड़ - लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना:
लाभार्थी: 8,63,076
राज्य से: ₹34.69 करोड़ - मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना:
लाभार्थी: 85,556
राज्य से: ₹16.70 करोड़
सामाजिक न्याय और समावेशिता का प्रतीक
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहल सामाजिक सुरक्षा को मजबूती देने और गरीब, वृद्ध, दिव्यांग, विधवा व छात्राओं के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार सभी वर्गों के लिए काम कर रही है, और समाज के वंचित वर्ग को मुख्यधारा में लाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने आगे बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा दी जाने वाली इन योजनाओं के प्रभाव को लोगों तक पहुँचाने की जिम्मेदारी भी विभाग को दी गई है। इससे लोगों में जागरूकता बढ़ेगी और योजना का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित होगा।
Share






