- नालंदा। बिहार सरकार ने जल संरक्षण और सतत कृषि विकास को बढ़ावा देने के लिए जल-जीवन-हरियाली अभियान शुरू किया है। इस योजना का मकसद न केवल जल संसाधनों का पुनरुद्धार करना है, बल्कि भूजल स्तर को बनाए रखना और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देना भी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के अंतर्गत नालंदा जिले में 16 योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इन योजनाओं की कुल लागत 3874.661 लाख रुपये निर्धारित की गई है, जिससे जिले के 4785 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाएगी। इन परियोजनाओं को जून 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया है।
-
- इन योजनाओं से होने वाले लाभ
-
- जल संसाधनों का पुनरुद्धार
सिंचाई क्षमता में वृद्धि
कृषि उत्पादन को बढ़ावा
भूजल स्तर का संरक्षण
पर्यावरण संतुलन में सुधार -
- इन 8 प्रखंडों को लाभ
-
- इन योजनाओं का लाभ बिहार शरीफ, नगरनौसा, बिंद, करायपरशुराय, एकंगरसराय, इस्लामपुर, हरनौत और नूरसराय को मिलेगा।
-
- ये हैं प्रखंडवार स्वीकृत योजनायें
-
- 1. नगरनौसा प्रखंड की योजनाएँ
-
- (क) भोभी पईन का जीर्णोद्धार कार्य
प्राक्कलित राशि: ₹97.86 लाख
सिंचाई क्षमता: 180 हेक्टेयर-
- (ख) कछियामा पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹348.874 लाख
सिंचाई क्षमता: 220 हेक्टेयर -
- (ग) भूतहाखाड़, चिश्तीपुर, मुसहरी, परसडीहा पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹349.398 लाख
सिंचाई क्षमता: 400 हेक्टेयर -
- (घ) मुनिअमपुर हयातपुर पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹266.261 लाख
सिंचाई क्षमता: 308 हेक्टेयर -
- (ङ) खिरू विगहा, वाजितपुर पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹123.72 लाख
सिंचाई क्षमता: 280 हेक्टेयर -
- 2. बिहार शरीफ प्रखंड की योजनाएँ
-
- (क) दीधी तेतरावा तालाब का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹404.73 लाख
सिंचाई क्षमता: 160 हेक्टेयर -
- (ख) तेतरावा तालाब का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹226.591 लाख
सिंचाई क्षमता: 150 हेक्टेयर -
- 3. करायपरशुराय प्रखंड की योजनाएँ
-
- (क) डियामा पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹190.482 लाख
सिंचाई क्षमता: 240 हेक्टेयर -
- (ख) डियावाँ तालाब का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹96.566 लाख
सिंचाई क्षमता: 105 हेक्टेयर -
- 4. बिंद प्रखंड की योजनाएँ
-
- (क) गोविंदपुर बरहोग पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹191.67 लाख
सिंचाई क्षमता: 245 हेक्टेयर -
- (ख) कथराही, ईश्वरचक, लालूबिगहा पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹211.626 लाख
सिंचाई क्षमता: 310 हेक्टेयर -
- 5. एकंगरसराय प्रखंड की योजनाएँ
-
- (क) पंसघी तालाब का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹158.619 लाख
सिंचाई क्षमता: 120 हेक्टेयर -
- (ख) तारापुर पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹202.235 लाख
सिंचाई क्षमता: 987 हेक्टेयर -
- 6. हरनौत प्रखंड की योजनाएँ
-
- (क) बनगच्छा तेलमर पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹506.268 लाख
सिंचाई क्षमता: 500 हेक्टेयर -
- 7. नूरसराय प्रखंड की योजनाएँ
-
- (क) अन्धना, शंकरपुर एवं सरदार बिगहा आहर-पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹367.68 लाख
सिंचाई क्षमता: 410 हेक्टेयर -
- 8. इस्लामपुर प्रखंड की योजनाएँ
-
- (क) पिलखी पईन का जीर्णोद्धार कार्य
-
- प्राक्कलित राशि: ₹132.081 लाख
सिंचाई क्षमता: 170 हेक्टेयर -
- बिहार सरकार लघु जल संसाधन विभाग के माध्यम से 2000 हेक्टेयर तक के कमांड क्षेत्र वाली योजनाओं का कार्यान्वयन करती है। इसके तहत सतही सिंचाई योजना और भूजल सिंचाई योजना के माध्यम से किसानों को सिंचाई सुविधा प्रदान की जाती है। सरकार जल-जीवन-हरियाली अभियान और हर खेत तक सिंचाई का पानी प्रोग्राम के तहत सतही सिंचाई योजनाओं को प्राथमिकता दे रही है।