EPFO pension rules: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के तहत पेंशन योजना एक रिटायरमेंट स्कीम है, जो कर्मचारियों को उनके भविष्य के लिए वित्तीय सुरक्षा प्रदान करती है। इस योजना में नौकरी करने वाले हर कर्मचारी को हर महीने अपनी बेसिक सैलरी का 12% योगदान देना होता है। इस रकम का एक हिस्सा (8.33%) पेंशन स्कीम में जमा होता है, जबकि बाकी रकम पीएफ अकाउंट में जाती है।
क्या पीएफ निकालने वालों को भी मिलती है पेंशन?
यदि आपने पीएफ से कुछ पैसे निकाले हैं, तो घबराने की जरूरत नहीं है। EPFO के नियमों के मुताबिक, यदि कोई कर्मचारी कम से कम 10 साल तक नौकरी करता है और पेंशन फंड में नियमित रूप से योगदान देता है, तो वह पेंशन पाने का हकदार होता है।
58 साल से पहले पेंशन क्लेम करने पर क्या होता है?
कर्मचारी 50 साल की उम्र के बाद पेंशन क्लेम कर सकता है, लेकिन ऐसी स्थिति में हर साल पेंशन में 4% की कटौती होती है। यदि कोई कर्मचारी निर्धारित उम्र (58 साल) तक इंतजार करता है, तो उसे पूरी पेंशन राशि मिलती है।
EPFO पेंशन कैलकुलेशन का फॉर्मूला
पेंशन की गणना के लिए EPFO एक तय फॉर्मूला का इस्तेमाल करता है। यह है, औसत सैलरी x पेंशनेबल सर्विस/70। इस फॉर्मूला के अनुसार, आपकी औसत सैलरी और आपकी नौकरी की अवधि से पेंशन की राशि तय होती है।
रिटायरमेंट पर EPF का पैसा कैसे मिलता है?
EPF में जमा राशि का 75% हिस्सा: यह रिटायरमेंट के समय एकमुश्त दिया जाता है।
बचा हुआ 25% हिस्सा: यह राशि पेंशन के रूप में हर महीने मिलती है।
EPFO के नियम और शर्तें
कर्मचारी को कम से कम 10 साल तक EPFO में योगदान करना अनिवार्य है।
पेंशन पाने के लिए न्यूनतम उम्र 58 साल होनी चाहिए।
50 साल की उम्र में पेंशन क्लेम करने पर कटौती लागू होगी।
ये भी पढें-महाराष्ट्र के नए मंत्री कौन? देखिए फडणवीस सरकार के 39 चेहरों की पूरी लिस्ट
Share






