- पटना। बिहार के सभी 38 जिलों में 20 मार्च 2025 से क्लासिकल स्वाइन फीवर के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। अगले 10 दिनों में 2,32,160 सूअरों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया है। यह पहल पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार के तहत चलाई जा रही है। इस योजना के अंतर्गत पशुपालकों को उनके सूअरों के स्वास्थ्य को सुरक्षित करने का बेहतरीन अवसर मिल रहा है।
-
- टीकाकरण अभियान की प्रमुख विशेषताएं
-
- सभी जिलों में मुफ्त टीकाकरण उपलब्ध होगा।
हर गाँव और वार्ड में टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं।
टीकाकरण का समय सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।
4 महीने से अधिक उम्र के सभी सूअरों को टीका लगाया जाएगा। -
- क्या है क्लासिकल स्वाइन फीवर (CSF)?
-
- क्लासिकल स्वाइन फीवर (Classical Swine Fever - CSF) एक घातक वायरल रोग है, जो सूअरों के रक्त संचार प्रणाली को प्रभावित करता है। यह वायरस संक्रमित सूअरों के संपर्क, दूषित भोजन और पानी के माध्यम से फैल सकता है।
-
- क्या है टीकाकरण प्रक्रिया?
बिहार सरकार ने पशुपालन निदेशालय के माध्यम से टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए कई निर्देश जारी किए हैं। भारत सरकार के पशुधन स्वास्थ्य एवं रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत 2030 तक क्लासिकल स्वाइन फीवर के उन्मूलन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।-
- योग्य सूअरों की पहचान और पंजीकरण किया जाएगा।
पशुपालन विभाग की टीम टीके लेकर गाँवों और वार्डों में पहुंचेगी।
पशुपालकों को मुफ्त में टीका लगाया जाएगा और प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
प्रत्येक सूअर के स्वास्थ्य की निगरानी की जाएगी। -
- पशुपालक इन बातों का रखें ध्यान
-
- पशुपालकों को इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:
- अपने सूअरों को टीकाकरण केंद्र तक समय पर लेकर जाएँ।
4 महीने से अधिक उम्र के सभी सूअरों का टीकाकरण करवाएँ।
यदि कोई पशुपालन अधिकारी टीकाकरण के लिए कोई शुल्क माँगता है, तो तुरंत शिकायत दर्ज करें। -
- शिकायत कैसे करें?
-
- यदि आपके क्षेत्र में टीकाकरण नहीं हुआ है या किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है, पशुपालन निदेशालय, बिहार, पटना: 0612-2230942 के हेल्पलाइन नंबर से संपर्क करें। विशेष जानकारी के लिए पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पशु स्वास्थ्य एवं उत्पादन संस्थान, पटना: 0612-2226049 से संपर्क करें। या फिर पशुपालन निदेशालय के आपदा नियंत्रण कक्ष के टेलीफोन नंबर 0612-2230942 से भी जरूरी जानकारी ली जा सकती है।