img

पटना। बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर, 20-21 मार्च को शारीरिक शिक्षा और खेल विज्ञान पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन कर रहा है। इस विशेष आयोजन में देशभर के प्रतिष्ठित शिक्षाविद, नीति निर्धारक और खेल विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे और खेल जगत में हो रहे नए शोध, नवाचार और तकनीकी विकास पर मंथन करेंगे। कार्यक्रम शुरू होने का समय सुबह 10:15 बजे होगा।

कॉन्क्लेव का उद्घाटन समारोह बड़े सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में होगा। इस दौरान देश के खेल वैज्ञानिकों और शिक्षा जगत की जानी-मानी हस्तियां अपने विचार साझा करेंगी।

कीनोट स्पीकर – मेजर जनरल एस. एन. मुखर्जी

दोपहर 12 बजे से पूर्व कुलपति, एलएनआईपीई ग्वालियर, मेजर जनरल एस. एन. मुखर्जी "इमर्जिंग कोर्सेज इन फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज इन ए स्पेसिफिक रेफरेंस टू BSUR" पर अपनी अंतर्दृष्टि साझा करेंगे।

टेक्निकल सेशन्स–खेल विज्ञान और अनुसंधान पर चर्चा

20 मार्च: टेक्निकल सेशन 1: डॉ. ललित शर्मा (प्रोफेसर, इंदिरा गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स साइंसेज, दिल्ली यूनिवर्सिटी) और डॉ. विक्रम सिंह (प्रोफेसर, बीएचयू) द्वारा खेल विज्ञान में नई तकनीकों और अध्ययनों पर चर्चा।

21 मार्च: टेक्निकल सेशन 6: रोशन कुमार (हेड ऑफ ऑपरेशंस, SPAAB, पटना) "मीटिंग्स कंटेम्पररी डिमांड्स इन स्पोर्ट्स साइंसेज" और "बिल्डिंग ए स्ट्रॉन्ग परफॉर्मेंस एनालिसिस इकोसिस्टम" पर व्याख्यान देंगे।

बिहार खेल विश्वविद्यालय को AIU की सदस्यता?

भारतीय विश्वविद्यालय संघ (AIU) ने बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर द्वारा AIU सदस्यता के लिए किए गए आवेदन पर विचार किया है। यदि यह अनुमोदन प्राप्त हो जाता है, तो विश्वविद्यालय को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी।

इस दो दिवसीय राष्ट्रीय कॉन्क्लेव में भारत के शीर्ष खेल विशेषज्ञों और शिक्षाविदों की भागीदारी होगी, जिससे खेल विज्ञान और शारीरिक शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसरों और नवाचारों पर चर्चा होगी। बिहार खेल विश्वविद्यालय इस आयोजन से खेल शिक्षा को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तैयार है।