img

  • Bihar Dairy Scheme 2025: बिहार सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं और किसानों को स्वरोजगार की दिशा में सशक्त बनाने के लिए एक बड़ी पहल की है। पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग द्वारा चलाई जा रही गाय और भैंस पालन से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से डेयरी उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को डेयरी यूनिट की लागत पर 75% तक अनुदान प्रदान किया जा रहा है।
  •  
  • अब स्वरोजगार का सपना होगा साकार
  •  
  • इन योजनाओं में शामिल हैं:
  • देशी गौपालन प्रोत्साहन योजना
  • समग्र भैंस पालन योजना
  • समग्र गव्य विकास योजना
  • इन योजनाओं के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 25 जुलाई 2025 तक https://dairy.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • सरकार की यह पहल ना केवल दूध उत्पादन को बढ़ाएगी, बल्कि राज्य में बेरोजगारी को भी कम करने में सहायक सिद्ध होगी।
  •  
  • समग्र भैंस पालन योजना 2025-26
  •  
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 1 या 2 उन्नत नस्ल की दुधारू भैंसें खरीदने के लिए अनुदान दिया जा रहा है।
  • 1 भैंस की लागत: ₹1,21,000
  • 2 भैंसों की लागत: ₹2,42,000
  • SC/ST वर्ग को 75% अनुदान, अन्य को 50%
  • SC/ST को: ₹90,750 (1 भैंस), ₹1,81,500 (2 भैंस)
  • सामान्य वर्ग को: ₹60,500 (1 भैंस), ₹1,21,000 (2 भैंस)
  •  
  • देशी गौपालन प्रोत्साहन योजना
  •  
  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी 2 या 4 उन्नत नस्ल की गायों/बाछियों की डेयरी इकाई स्थापित कर सकते हैं।
  • 2 गाय की यूनिट: ₹1.74 लाख लागत
  • 4 गाय की यूनिट: ₹3.90 लाख लागत
  • SC/ST और अत्यंत पिछड़ा वर्ग को 75%, अन्य को 50% अनुदान
  •  
  • समग्र गव्य विकास योजना
  •  
  • यह योजना 2, 4, 15 और 20 दुधारू मवेशियों/बाछियों की यूनिट पर आधारित है।
  • 2 मवेशी – ₹1.74 लाख लागत
  • 4 मवेशी – ₹3.90 लाख लागत
  • इन पर SC/ST और अति पिछड़ा वर्ग को 75%, अन्य को 50% अनुदान
  • 15 मवेशी – ₹15.34 लाख लागत
  • 20 मवेशी – ₹20.22 लाख लागत
  • इन पर सभी वर्गों को 40% अनुदान उपलब्ध है
  •  
  • अब तक प्राप्त हुए 6321 आवेदन
  •  
  • सरकारी आंकड़ों के अनुसार, इन योजनाओं के तहत अब तक कुल 6321 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं, जिनमें से 2238 आवेदन महिलाएं द्वारा किए गए हैं।
  •  
  • योजना वार आवेदन विवरण:
  •  
  • देशी गौपालन योजना:
  • 2 गाय श्रेणी: 1128 आवेदन
  • 4 गाय श्रेणी: 871 आवेदन
  • कुल: 1999 आवेदन
  •  
  • समग्र गव्य विकास योजना:
  • 2 मवेशी: 2201 आवेदन
  • 4 मवेशी: 911 आवेदन
  • 15 मवेशी: 161 आवेदन
  • 20 मवेशी: 116 आवेदन
  • कुल: 3389 आवेदन
  •  
  • समग्र भैंस पालन योजना:
  • 1 भैंस श्रेणी: 113 आवेदन
  • 2 भैंस श्रेणी: 820 आवेदन
  • कुल: 933 आवेदन