img

  • Apple ने इस बार के बहुप्रतीक्षित WWDC 2025 इवेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर कई बड़े एलान किए। कंपनी ने अपने AI फीचर्स को अब एक नए नाम Apple Intelligence के तहत संगठित किया है और इसे iOS, iPadOS और macOS में गहराई से एकीकृत किया गया है। इस पहल के जरिए Apple यूजर्स को पहले से कहीं ज्यादा स्मार्ट, प्राइवेट और पर्सनल एक्सपीरियंस देने जा रहा है।
  •  
  • AI को स्मार्ट और सुरक्षित बनाना है उद्देश्य
  • Apple ने अपने प्रेजेंटेशन में साफ किया कि उनके AI फीचर्स पूरी तरह से ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग पर आधारित होंगे। यानी यूजर की प्राइवेसी से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और डेटा डिवाइस से बाहर नहीं जाएगा। यही नहीं, जिन फीचर्स को क्लाउड पर प्रोसेस करने की जरूरत होगी, वे Private Cloud Compute के जरिए पूरी सुरक्षा के साथ ऑपरेट होंगे।
  •  
  • डेवलपर्स के लिए Foundation Model Framework की सुविधा
  • Apple ने एक और बड़ा कदम उठाया है—अब डेवलपर्स को भी ऑन-डिवाइस फाउंडेशन मॉडल तक एक्सेस मिलेगा। यानी थर्ड-पार्टी ऐप डेवलपर्स अब Apple के AI मॉडल का उपयोग करके अपने ऐप में नए फीचर्स जोड़ सकेंगे, या पूरी तरह से नए ऐप डेवलप कर सकेंगे।
  • यह फ्रेमवर्क Swift प्रोग्रामिंग भाषा को सपोर्ट करता है।
  • इसमें Guided Generation, Tool Calling, और Custom Workflow जैसे एडवांस्ड फीचर मौजूद हैं।
  • ऑन-क्लाउड इन्फरेंस के लिए किसी प्रकार का API शुल्क नहीं लिया जाएगा।
  •  
  • ये हैं Apple Intelligence के प्रमुख फीचर्स
  • 1. लाइव ट्रांसलेशन: भाषा की दीवार खत्म
  • Apple के नए Live Translation फीचर की मदद से अब iMessage, FaceTime और कॉल्स पर रियल टाइम भाषा ट्रांसलेशन संभव होगा।
  • iMessage में भेजे गए मैसेज खुद-ब-खुद ट्रांसलेट होंगे।
  • FaceTime कॉल के दौरान लाइव कैप्शन उस भाषा में दिखेंगे जो यूजर की डिफॉल्ट भाषा है।
  • सामान्य कॉल्स में भी यह फीचर रियल टाइम में दूसरे व्यक्ति की बात को ट्रांसलेट करेगा।
  • यह फीचर पूरी तरह से ऑन-डिवाइस है, जिससे यूजर का डाटा सुरक्षित रहता है।
  •  
  • 2. विजुअल इंटेलिजेंस: कैमरे से समझिए दुनिया
  • अब iPhone के कैमरे से किसी ऑब्जेक्ट को देखकर सीधे ChatGPT से सवाल पूछा जा सकता है।
  • ChatGPT यूजर के विजुअल इनपुट को समझेगा और उसका संदर्भ जानकर जवाब देगा।
  • कैमरे से देखी जा रही किसी चीज को हाइलाइट कर उसे Google या Etsy जैसे प्लेटफॉर्म पर सर्च किया जा सकेगा।
  • यूजर कैमरे से प्रोडक्ट दिखा कर उसे ऑनलाइन खरीदने तक के लिए गाइड पा सकता है।
  •  
  • 3. Workout Buddy: Apple Watch में AI ट्रेनर
  • Apple Watch यूजर्स को अब मिलेगा एक पर्सनल AI ट्रेनर—Workout Buddy
  • यह फीचर यूजर के वर्कआउट डाटा, हार्ट रेट, पेस, डिस्टेंस आदि को ट्रैक करेगा।
  • इन आंकड़ों के आधार पर पर्सनल मोटिवेशनल टिप्स देगा।
  • टेक्स्ट-टू-स्पीच मॉडल से यह सलाहें आवाज में दी जाएंगी।
  • फिलहाल यह फीचर रनिंग, वॉकिंग, साइकलिंग, HIIT और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के लिए अंग्रेजी में उपलब्ध होगा।
  • इसे इस्तेमाल करने के लिए Apple Intelligence सपोर्ट वाला iPhone पास होना जरूरी है।
  •  
  • 4. Genmoji और Image Playground: इमोजी को दीजिए नया रंग
  • अब Apple के Genmoji में यूजर्स कस्टम इमोजी बना सकेंगे—वो भी टेक्स्ट प्रॉम्प्ट की मदद से।
  • Genmoji को मिलाकर नए वेरिएशन बनाए जा सकेंगे।
  • Image Playground में परिवार या दोस्तों की इमेज बनाते समय हेयरस्टाइल, एक्सप्रेशन आदि को बदला जा सकेगा।
  • इस फीचर को ChatGPT के साथ इंटीग्रेट किया गया है ताकि और अधिक कस्टमाइज़ेशन संभव हो।
  •  
  • 5. AI शॉर्टकट्स: एक क्लिक में बड़ा काम
  • Apple ने अपने Shortcuts ऐप में भी Apple Intelligence को शामिल किया है।
  • यूजर्स अब इमेज जनरेट करना, टेक्स्ट को समराइज़ करना या ऑटोमैटिक टास्क बनाने जैसे काम शॉर्टकट्स से कर सकते हैं।
  • इसमें ऑन-डिवाइस प्रोसेसिंग और प्राइवेट क्लाउड दोनों का इस्तेमाल होगा।
  • बिना इंटरनेट के भी ये AI फीचर्स काम करेंगे।
  •  
  • बड़ी भाषाई विस्तार योजना
  • Apple ने यह भी ऐलान किया कि साल के अंत तक Apple Intelligence फीचर्स को 8 और भाषाओं में रोल आउट किया जाएगा। इनमें शामिल हैं:
  • डेनिश
  • डच
  • नॉर्वेजियन
  • पुर्तगाली
  • स्वीडिश
  • तुर्की
  • चीनी
  • वियतनामी
  •  
  • Siri को नया अवतार 2026 में मिलेगा
  • हालांकि Apple ने यह स्पष्ट किया कि Siri के लिए जिन AI फीचर्स की टीज़र पिछले साल दिखाए गए थे, वे 2026 तक रोल आउट नहीं होंगे। Siri के इस एडवांस वर्जन की विस्तृत जानकारी Apple आने वाले समय में देगा।
  •