img

  • 12 जून 2025, एक ऐसा दिन जिसे भारतीय एविएशन इतिहास में काला दिन कहा जा सकता है। अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरते ही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 कुछ ही पलों में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा मेघानीनगर इलाके में हुआ, जो अहमदाबाद एयरपोर्ट से करीब 15 किलोमीटर दूर स्थित है। विमान में मौजूद 242 लोग—जिसमें यात्री और क्रू मेंबर शामिल थे—उनकी जान पर बन आई।
  •  
  • यह दुर्घटना उस वक्त हुई जब फ्लाइट ने रनवे से टेकऑफ किया और ज़रूरी ऊंचाई हासिल करने से पहले ही वह एक इमारत से टकरा गई। हादसे के बाद विमान में आग लग गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब तक 100 से ज्यादा शव बरामद किए जा चुके हैं और यह आंकड़ा बढ़ सकता है।
  •  
  • पायलट्स और उनके अनुभव की बात
  •  
  • इस विमान को कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर संचालित कर रहे थे।
  • कैप्टन सुमीत सभरवाल एक अनुभवी एलटीसी पायलट थे, जिनके पास 82,200 घंटे से ज्यादा का उड़ान अनुभव था।
  • फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर एक जूनियर पायलट थे, जिन्होंने लगभग 1,100 घंटे की उड़ान का अनुभव हासिल किया था।
  • फ्लाइट की कमान कैप्टन सभरवाल के हाथ में थी, जो अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर कई बार उड़ान भर चुके थे।
  •  
  • कैसा था विमान – Boeing 787-8 Dreamliner की खासियतें
  •  
  • दुर्घटनाग्रस्त विमान एक बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर था, जिसे आधुनिक और लंबे रेंज की उड़ानों के लिए खासतौर पर तैयार किया गया है।
  •  
  • मुख्य विशेषताएं:
  •  
  • 200 से 250 यात्रियों की क्षमता
  • एक बार में लगभग 14,000 किलोमीटर तक उड़ान भरने की क्षमता
  • 50% कार्बन फाइबर कंपोजिट से बना, जिससे यह हल्का और मजबूत होता है
  • केबिन प्रेशर को 1,900 मीटर की ऊंचाई के बराबर रखा जाता है, जिससे ऑक्सीजन का स्तर अधिक और थकान कम होती है
  •  
  • इंजन की जानकारी:
  •  
  • इसमें रोल्स-रॉयस ट्रेंट 1000 या जनरल इलेक्ट्रिक GEnx इंजन होते हैं
  • यह इंजन 60% कम शोर पैदा करते हैं
  • विमान की क्रूज स्पीड Mach 0.85 होती है
  • इसके पंखों की टिप्स ऊपर मुड़ी होती हैं, जिससे टर्बुलेंस और वायुरोधक दबाव में कमी आती है
  •  
  • क्या है हादसे की संभावित वजह?
  •  
  • फिलहाल, हादसे के कारणों की ब्लैक बॉक्स जांच चल रही है, जिसमें समय लग सकता है। लेकिन एविएशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, कॉन्फिगरेशन एरर एक बड़ी वजह हो सकती है।
  •  
  • कॉन्फिगरेशन एरर क्या होती है?
  •  
  • विमान टेकऑफ के समय कुछ जरूरी सेटिंग्स होती हैं:
  • थ्रस्ट (Thrust) सही मात्रा में हो
  • फ्लैप्स (Flaps) सही एंगल पर हों
  • लैंडिंग गियर समय पर उठे
  • सही टेकऑफ स्पीड और दूरी का पालन हो
  • अगर इनमें से किसी भी सेटिंग में गड़बड़ी हो जाए तो विमान उड़ान के लिए जरूरी ऊंचाई हासिल नहीं कर पाता, और इसी वजह से यह हवा में असंतुलित हो सकता है या क्रैश कर सकता है।
  •  
  • क्या पहले भी रही हैं Boeing 787 में समस्याएं?
  •  
  • इस विमान का इतिहास अब तक बेहद सुरक्षित रहा है। लेकिन:
  • 2013 में बैटरी ओवरहीटिंग की समस्या सामने आई थी
  • तब कुछ विमानों को अस्थायी रूप से ग्राउंड कर दिया गया था
  • बाद में कंपनी ने इस दिक्कत को ठीक कर दिया
  • यह हादसा बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर के 15 साल के सर्विस इतिहास का पहला बड़ा क्रैश माना जा रहा है, जिससे इसकी सेफ्टी स्टैंडर्ड पर सवाल उठने लगे हैं।
  •  
  • एयर इंडिया की भूमिका और इतिहास
  •  
  • एयर इंडिया ने 2012 में पहली बार 787-8 ड्रीमलाइनर खरीदा था
  • इन विमानों का उपयोग मुंबई-लंदन, दिल्ली-न्यूयॉर्क जैसे अंतरराष्ट्रीय रूट्स पर किया जाता है