img

Railway recruitment eligibility 2025: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने लेवल-1 पदों के लिए शैक्षिक योग्यता के मानकों में बदलाव करते हुए छूट दी है। यह बदलाव लाखों उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर साबित हो सकता है। अगर आप रेलवे भर्ती की तैयारी कर रहे हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है।

क्या है बदलाव?

रेलवे बोर्ड ने लेवल-1 के पदों के लिए शैक्षिक योग्यता की शर्तों को आसान बना दिया है। पहले इन पदों के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास और आईटीआई प्रमाणपत्र थी। अब नए नियम के तहत, 10वीं पास उम्मीदवार बिना आईटीआई प्रमाणपत्र के भी आवेदन कर सकते हैं।

बदलाव क्यों किया गया?

रेलवे बोर्ड ने यह निर्णय अधिकारियों और विशेषज्ञों की सिफारिशों के बाद लिया है। इस बदलाव का उद्देश्य अधिक से अधिक योग्य उम्मीदवारों को मौका देना और भर्ती प्रक्रिया को सरल बनाना है।

महत्वपूर्ण तारीखें क्‍या हैं?

जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की जाएगी। परीक्षा की संभावित तिथि 2025 की पहली तिमाही।

कैसे करेंआवेदन?

रेलवे भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से होगी। उम्मीदवारों को रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आवेदन फॉर्म भरने से पहले नए दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ें।

रेलवे भर्ती के नए नियमों से जुड़े सवाल

Q: क्या आईटीआई प्रमाणपत्र अब जरूरी नहीं है?
A: जी हां, नए नियम के तहत आईटीआई प्रमाणपत्र जरूरी नहीं है।

Q: क्या केवल 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं?
A: हां, अब 10वीं पास उम्मीदवार भी पात्र हैं।