How to Calculate Percentage: प्रतिशत निकालना एक महत्वपूर्ण गणितीय कौशल है, जिसे रोजमर्रा की जिंदगी में कई जगह उपयोग किया जाता है। चाहे वह परीक्षा के अंकों की गणना हो, छूट (डिस्काउंट) का हिसाब लगाना हो, या फिर किसी डेटा का विश्लेषण करना हो, प्रतिशत की गणना करना हर किसी के लिए जरूरी है। इस लेख में हम आपको प्रतिशत निकालने के आसान तरीके और उदाहरण बताएंगे।
- प्रतिशत का मतलब क्या है?
- प्रतिशत का अर्थ है "सौ में से भाग"। इसका मतलब है कि किसी संख्या को 100 के संदर्भ में व्यक्त किया जाए। उदाहरण के लिए, 50% का मतलब है 100 में से 50।
- प्रतिशत निकालने का फार्मूला
- प्रतिशत निकालने का सामान्य फार्मूला है: प्रतिशत=(वास्तविक संख्या/ कुल संख्या) ×100।
- 1. सामान्य प्रतिशत निकालना
- यदि आपको पता करना है कि कोई संख्या किसी कुल संख्या का कितना प्रतिशत है, तो ऊपर दिए गए फार्मूले का उपयोग करें।
इस उदाहरण से समझे-किसी परीक्षा में 200 में से 150 अंक आए हैं। आइए जानते हैं कि इसका प्रतिशत कैसे निकालेंगे?- प्रतिशत=(150/200)×100=75%। इसका मतलब है कि आपने 75% अंक प्राप्त किए।
- 2. छूट (डिस्काउंट) का प्रतिशत निकालना
- जब आपको पता करना हो कि किसी वस्तु पर कितनी छूट दी गई है, तो छूट का प्रतिशत कैसे निकालेंगे।
- इस उदाहरण से समझें
- एक शर्ट की कीमत ₹1000 है, और उस पर ₹200 की छूट है। छूट का प्रतिशत निकालने के लिए: प्रतिशत=(छूट की राशि/कुल कीमत)×100। इसको हल करके देखते हैं। (200/1000)×100=20% इसका मतलब है कि शर्ट पर 20% छूट दी गई है।
- 3. किसी संख्या का निश्चित प्रतिशत निकालना
- अगर आपको किसी संख्या का एक निश्चित प्रतिशत निकालना है, तो इसे इस तरह करें:
- ₹500 का 10% निकालने के लिए: प्रतिशत=(10/100)×500=₹50। इसका मतलब ₹500 का 10% ₹50 है।
- 4. दो संख्याओं के बीच प्रतिशत अंतर निकालना
- यदि आप दो संख्याओं के बीच का प्रतिशत अंतर निकालना चाहते हैं, तो इसका फार्मूला है:
- प्रतिशत अंतर=(अंतरमूल मान यानी दोनों संख्याओं के बीच का अंतर/छोटी संख्या)×100।
- इस उदाहरण से समझिए
- पिछले साल आपकी आय ₹40,000 थी, और इस साल ₹50,000 है। प्रतिशत वृद्धि निकालने के लिए:
प्रतिशत=(50000−40000)/40000)×100=25%। इसका मतलब है कि आपकी आय में 25% की वृद्धि हुई है। - प्रतिशत की गणना में आम गलतियां
- गलत संख्या का उपयोग करना: सही मूल मान (डिनोमिनेटर) का ध्यान रखें।
गलत राउंडिंग: कभी-कभी प्रतिशत को गलत तरीके से राउंड कर दिया जाता है।
फार्मूला भूल जाना: हमेशा सही फार्मूले का उपयोग करें। - प्रतिशत का उपयोग कहां-कहां होता है?
- परीक्षा के परिणाम: अंकों का प्रतिशत जानने के लिए।
डिस्काउंट और छूट: शॉपिंग के दौरान छूट का हिसाब लगाने के लिए।
डेटा विश्लेषण: किसी डेटा का तुलनात्मक विश्लेषण करने के लिए।
वित्तीय गणना: ब्याज और लाभ-हानि का प्रतिशत निकालने में।
Share






