img

  • दिल्ली सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी सुविधा के लिए कई योजनाएं चला रही है। हाल ही में महिला समृद्धि योजना के तहत दिल्ली की महिलाओं को हर महीने ₹2500 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई थी। इसी तरह, 2019 में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा दी थी। इस योजना के तहत महिलाएं दिल्ली में किसी भी रूट पर डीटीसी (Delhi Transport Corporation) और क्लस्टर बसों में बिना कोई किराया चुकाए यात्रा कर सकती हैं।
  •  
  • हालांकि, इस मुफ्त सेवा के कुछ नियम हैं, जिनका पालन न करने पर महिलाओं को जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि दिल्ली की बसों में मुफ्त सफर करने के लिए किन जरूरी नियमों का पालन करना चाहिए।
  •  
  • DTC बसों में फ्री सफर के लिए क्या जरूरी है?
  •  
  • दिल्ली में महिलाओं को डीटीसी बसों में मुफ्त सफर करने की सुविधा जरूर मिली है, लेकिन इसके लिए उन्हें एक पिंक टिकट (स्लिप) लेना अनिवार्य है।
  •  
  • पिंक टिकट क्या है?
  •  
  • यह एक पिंक कलर की स्लिप होती है, जिसे बस के कंडक्टर से लेना होता है।
  • इसमें सफर करने वाली महिला का डेटा दर्ज किया जाता है, जिससे यात्रा का रिकॉर्ड मेंटेन रहता है।
  • यह पूरी तरह से मुफ्त होती है, इसके लिए कोई अतिरिक्त भुगतान नहीं करना पड़ता।
  • अगर आप दिल्ली की डीटीसी या क्लस्टर बस में मुफ्त यात्रा करना चाहती हैं, तो यह पिंक टिकट लेना न भूलें।
  •  
  • बिना पिंक टिकट के सफर किया तो लगेगा जुर्माना!
  •  
  • दिल्ली सरकार के नियमों के मुताबिक अगर कोई महिला डीटीसी बस में सफर करती है और पिंक टिकट नहीं लेती है, तो उसे जुर्माना भरना पड़ सकता है।
  •  
  • जुर्माना कितना लगेगा?

  • डीटीसी के नियमों के अनुसार, बिना पिंक टिकट के सफर करने पर महिला को ₹200 तक का फाइन देना पड़ सकता है।
  •  
  • कौन लगाएगा जुर्माना?

  • डीटीसी बसों में टिकट चेकिंग स्टाफ नियमित रूप से यात्रियों की जांच करते हैं। अगर किसी महिला के पास पिंक टिकट नहीं होता, तो उसे तुरंत फाइन भरना होगा।
  •  
  • DTC बसों में फ्री सफर से महिलाओं को क्या फायदे हैं?
  •  
  • दिल्ली सरकार की इस योजना से लाखों महिलाओं को फायदा हुआ है।
  • महिलाओं को यात्रा में आत्मनिर्भरता मिली
    ऑफिस जाने वाली महिलाओं को आर्थिक राहत मिली
    छात्राओं को स्कूल-कॉलेज जाने में सहूलियत हुई
    घर की जिम्मेदारियों के लिए कहीं भी आ-जा सकती हैं
    महिलाओं के रोजगार के अवसर बढ़े