img

  • पटना। बिहार दिवस 2025 के अवसर पर श्रम संसाधन विभाग का ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस’ बना। विभागीय स्टाल ने बिहार दिवस की थीम "उन्नत बिहार - विकसित बिहार" को चरितार्थ कर दिया। गांधी मैदान में शानदार और उपयोगी स्टॉल दिखा, जहां सरकारी योजनाओं के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से जानकारी दी जा रही है।
  •  
  • इन चीजों ने खींचा लोगों का ध्यान
  •  
  • बिहार दिवस 2025 के मौके पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) का लाइव मॉडल प्रदर्शित किया गया, श्रम संसाधन विभाग ने राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) को टाटा टेक के सहयोग से विकसित किया। साथ ही रोबोटिक्स, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), इलेक्ट्रिक व्हीकल, थ्री डी प्रिंटिंग और AR/VR टेक्नोलॉजी भी प्रदर्शित की गई।
  •  
  • युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना उद्देश्य
  •  
  • आपको बता दें कि सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का मकसद राज्य के यूथ को एडवांस टेक्नोलॉजी से  जोड़कर बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।