img

  • बिहार पुलिस द्वारा अश्लील गानों पर रोक लगाने की पहल को अब बड़े पैमाने पर समर्थन मिलने लगा है। भोजपुरी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े कलाकार, टीवी सितारे, फैशन डिजाइनर और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स इस अभियान में खुलकर सामने आए हैं। सभी ने एक सुर में कहा कि फूहड़ और द्विअर्थी गाने समाज को दूषित कर रहे हैं और इन पर कड़ी लगाम लगाना जरूरी है।
  •  
  • इस अभियान को बॉलीवुड अभिनेत्री नीतू चंद्रा, मशहूर सिंगर प्रिया मलिक, अभिनेता विनय आनंद, अभिनेत्री रीना रानी, स्नेहा पल्लवी और कई अन्य कलाकारों ने सराहा। इन कलाकारों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए लोगों से अपील की कि वे ऐसे गानों का बहिष्कार करें और बिहार पुलिस के इस मिशन को सफल बनाएं।
  •  
  • भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी अश्लील गानों के खिलाफ
  •  
  • 1. मशहूर सिंगर प्रिया मलिक का बयान
  •  
  • प्रिया मलिक, जिन्होंने "हाथी लेबे घोड़ा लेबे", "पटना वाली मुनिया", "मेहंदी रच गई" जैसे हिट गाने गाए हैं, उन्होंने बिहार पुलिस की इस पहल का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा "बिहार की धरती मां सीता की जन्मस्थली है, यहां स्त्रियों के सम्मान को आघात पहुंचाने वाले अश्लील गाने बर्दाश्त नहीं किए जाने चाहिए। समाज को दूषित करने वाले फूहड़ गीतों और आयोजनों पर रोक लगाना बेहद जरूरी है।"
  • 2. अभिनेता विनय आनंद ने क्या कहा?
  •  
  • "आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया" और "सौतेला" जैसी फिल्मों के अभिनेता विनय आनंद ने बिहार पुलिस के अभियान की तारीफ करते हुए कहा: “हमारे समाज में द्विअर्थी गाने सुनने और बजाने की परंपरा बन गई है। लेकिन यह सही नहीं है। यह बहुत अच्छी पहल है कि अब इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने लोगों से अभियान में शामिल होने और स्वच्छ संगीत को बढ़ावा देने की अपील की।
  •  
  • टीवी जगत के सितारे भी अभियान के समर्थन में
  •  
  • 1. अभिनेत्री रीना रानी की नाराजगी
  •  
  •  टीवी शो "निमकी मुखिया", "फुलवा", "झांसी की रानी" की प्रसिद्ध अभिनेत्री रीना रानी ने कहा:
    “आज भोजपुरी में सबसे अधिक द्विअर्थी गाने बनाए जा रहे हैं। ऐसे गानों को बजाने वालों के खिलाफ बिहार पुलिस की यह पहल काबिलेतारीफ है।” उन्होंने अपील की: "न ऐसे गाने बजाएं और न ही किसी को बजाने दें।"
  •  
  • 2. अभिनेत्री स्नेहा पल्लवी की प्रतिक्रिया
  •  
  • "द माउंटेन मैन", "गुलमोहर" जैसी फिल्मों से प्रसिद्ध अभिनेत्री स्नेहा पल्लवी ने कहा: "वल्गर गानों के खिलाफ बिहार पुलिस का यह अभियान शानदार है।"  उन्होंने भी बिहारवासियों से अभियान से जुड़ने की अपील की।
  •  
  • बिहार पुलिस का सख्त रुख: अश्लीलता के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
  •  
  • 1. डीजीपी विनय कुमार का निर्देश
  •  
  • बिहार पुलिस महानिदेशक (DGP) विनय कुमार ने स्पष्ट कहा है: "अश्लीलता किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। छोटे आयोजनों में ऐसे गानों का बजना सिर्फ इसलिए संभव होता है क्योंकि लोग इसे सुनते हैं। अब इसे रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई होगी।"
  •  
  • 2. सभी जिलों में विशेष अभियान
  •  
  • बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी IG-DIG स्तर के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अश्लील गीतों के प्रसारण पर रोक लगाई जाएयदि कोई अश्लील गाना बजाते हुए पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।
  •  
  • 3. स्टेज शो और पब्लिक प्लेस पर अश्लील डांस और गानों पर प्रतिबंध
  • स्टेज शो, ऑर्केस्ट्रा और सार्वजनिक आयोजनों में फूहड़ता और अश्लीलता पर पूरी तरह रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
  •