img

  • बिहार दिवस 2025 के भव्य आयोजन में परिवहन विभाग के पवेलियन ने लोगों का खास ध्यान आकर्षित किया। पटना के गांधी मैदान में आयोजित इस प्रदर्शनी में इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों की प्रदर्शनी, सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान, ट्रैफिक पार्क और पपेट शो लोगों के लिए प्रमुख आकर्षण रहे।
  •  
  • इस पवेलियन का उद्घाटन परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने किया। इस अवसर पर परिवहन सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पर्यावरण के अनुकूल इलेक्ट्रिक और सीएनजी वाहनों को बढ़ावा देने के लिए अनुदान और चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना पर काम कर रही है।
  •  
  • मंत्री शीला कुमारी ने किया परिवहन पवेलियन का उद्घाटन
  •  
  • परिवहन विभाग के पवेलियन का उद्घाटन परिवहन मंत्री श्रीमती शीला कुमारी ने किया। उन्होंने परिवहन विभाग द्वारा उठाए गए कदमों की सराहना की और कहा कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना बिहार सरकार की प्राथमिकता है। परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि अपार्टमेंट परिसरों और निजी क्षेत्रों में चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए स्टॉल पर रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए सरकार अनुदान भी प्रदान कर रही है।
  •  
  • यहां उपलब्ध सुविधाएं
  •  
  • बिहार दिवस के मौके पर गांधी मैदान में लगाए गये परिवहन पवेलियन में वाहन जांच के लिए दो सिमुलेटर, चार्जिंग स्टेशन का लाइव डेमो, ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नंबर अपडेट, वाहन चालकों की नेत्र जांच जैसी नि: शुल्क सुविधाएं भी मौजूद हैं। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले सज्जन नागरिकों को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। यह पहल लोगों को मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करने के लिए की जा रही है।
  •  
  • छात्रों के लिए विशेष ऑफर
  •  
  • इसके साथ ही छात्रों के लिए विशेष ऑफर के साथ बस पास बनाने की सुविधा दी जा रही है, जिससे वे सुलभ और किफायती यात्रा का लाभ उठा सकें। यही नहीं, सड़क सुरक्षा थीम पर पेंटिंग और स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, जिसमें विजेताओं को हेलमेट, की-रिंग और रिफ्लेक्टिव बैंड से पुरस्कृत किया जाएगा।