- बिहार ने अपनी स्थापना के 113 साल पूरे कर लिए हैं और इस खास मौके पर पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस 2025 का भव्य आयोजन किया गया। इस बार के आयोजन में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) द्वारा तैयार किया गया ‘लाइव गांव’ मॉडल सबसे बड़ा आकर्षण बनकर उभरा है।
-
- PHED विभाग द्वारा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, जल प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों पर केंद्रित 10 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां लोग ‘हर घर नल का जल’ मिशन और अन्य योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
-
- ‘लाइव गांव’ ने खींचा लोगों का ध्यान
-
- PHED विभाग द्वारा प्रदर्शित ‘लाइव गांव’ मॉडल न केवल देखने में आकर्षक है, बल्कि यह यह दर्शाता है कि कैसे ‘हर घर नल का जल’ योजना के तहत गांवों तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है।
-
- पीएचइडी विभाग की अनूठी जल आपूर्ति योजनाएं
- PHED विभाग ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में संचालित और प्रस्तावित जल आपूर्ति योजनाओं की जानकारी देने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई है। इन योजनाओं में शामिल हैं:
-
- 1. सिमरी बहुग्रामीण जल आपूर्ति योजना
- 2. कैमूर जिले में प्रस्तावित अधौरा योजना
- 3. बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष जल आपूर्ति तकनीक
- 4. फ्लोराइड प्रभावित क्षेत्रों में शुद्ध जल आपूर्ति
-
- पेयजल आपूर्ति से जुड़ी समस्याओं के लिए विशेष कंट्रोल रूम
-
- PHED विभाग ने बिहारवासियों को बेहतर जल सेवाएं प्रदान करने के लिए एक ऑनलाइन कंट्रोल रूम की स्थापना की है। लोग अपनी पेयजल से जुड़ी समस्याओं की ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। समस्याओं के समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई की जाएगी। कंट्रोल रूम के माध्यम से जल आपूर्ति की निगरानी भी की जाएगी। इस पहल से बिहार के नागरिकों को अपनी जल आपूर्ति संबंधी समस्याओं का समाधान जल्द से जल्द मिल सकेगा।