उर्वशी रौतेला की फेमस फिल्में कौन? नेटवर्थ जानकर चौंक जाएंगे आप

उर्वशी रौतेला, बॉलीवुड की सबसे ग्लैमरस और चर्चित एक्ट्रेस में से एक हैं। अपनी बोल्ड अदाओं और शाही लाइफस्टाइल से उन्होंने दुनियाभर में फैंस का दिल जीता है।

हरिद्वार में जन्मी उर्वशी का उत्तराखंड से गहरा नाता है। स्कूल की पढ़ाई कोटद्वार के डीएवी स्कूल से करने के बाद, उन्होंने अपने सपनों को उड़ान देने के लिए दिल्ली का रुख किया।

उर्वशी को बचपन से ही मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक था। 15 साल की उम्र में उन्होंने 'मिस टीन इंडिया' का खिताब जीतकर अपने करियर की शुरुआत की।

"जीते कई बड़े खिताब" 2009: मिस टीन इंडिया 2011: मिस एशियन सुपर मॉडल 2012: आई एम शी-मिस यूनिवर्स इंडिया 2015: मिस दिवा और मिस ब्यूटीफुल स्माइल

2013 में फिल्म 'सिंह साहब दी ग्रेट' से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया। उनकी कुछ चर्चित फिल्में हैं: सनम रे (2016) ग्रेट ग्रैंड मस्ती (2016) हेट स्टोरी 4 (2018) पागलपंती (2019)

उर्वशी रौतेला का क्रिकेटर ऋषभ पंत के साथ नाम जुड़ चुका है। उनके पोस्ट्स और बयान अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं।

उर्वशी की नेट वर्थ करीब ₹236 करोड़ है। वे हर महीने ₹45 लाख से ज्यादा कमाती हैं और अपनी रॉयल लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं।