img

देहरादून। उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तराखंड विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ लिया। उन्हें उप चुनाव में चंपावत विधानसभा सीट पर जीत मिली थी। जीत के दस दिन बाद उन्होंने शपथ ली। इस मौके पर मंत्रिमंडल के सदस्य, विधायक, भाजपा नेता भी उपस्थित थे। उन्हें यह शपथ विधानसभा सभागार में दिलायी गयी।

सर्वांगीण विकास का प्रण लिया

उन्होंने कहा कि आज चंपावत के विधायक के रूप में शपथ ग्रहण कर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का प्रण लिया। इस दायित्व के लिए मैं पीएम @narendramodi, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष @JPNadda व जनता को आभार जताता हूं। उन्हें बीते तीन जून को उपचुनाव में 55,000 से अधिक मतों से जीत मिली थी। विधानसभा का बजट सत्र मंगलवार को शुरू होने वाला है। उसके एक दिन पहले ही उन्होंने विधायक के रूप में शपथ ली।

मुख्य सेवक के रूप में सेवा का अवसर

धामी ने चंपावत के लोगों को जनादेश के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक साधारण कार्यकर्ता को राज्य के मुख्य सेवक के रूप में सेवा करने का मौका दिया। उनका ध्यान 2025 तक राज्य को अग्रणी राज्य के तौर पर विकसित करने पर है। तब तक राज्य की स्थापना के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। उनकी नजरे इसी लक्ष्य की तरफ देख रही हैं।

यह निजी नहीं बल्कि सामूहिक यात्रा

धामी ने कहा कि यह मेरी निजी यात्रा नहीं है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने की यह एक सामूहिक यात्रा है। उन्होंने अकेले विधायक के रूप में शपथ नहीं लिया है। बल्कि जो भी राज्य का विकास चाहता है। उन सभी लोगों ने आज शपथ लिया है। राज्य को अग्रणी राज्यों में लाना सबकी जिम्मेदारी है।

समान नागरिक संहिता होगी लागू

चुनावी वादों का जिक्र करते हुए धामी ने कहा कि कैबिनेट की पहली बैठक में ही समान नागरिक संहिता के बाबत एक समिति गठित करने का फैसला किया गया। रिटायर न्यायधीश रंजना देसाई की अगुवाई में यह समिति अपना काम करेगी। वह उच्चतम न्यायालय की न्यायधीश रही हैं। सभी लोगों से बात करके इसे लागू किया जाएगा। अन्य राज्यों से भी अपील है कि वह भी इसे लागू करें।

Uttarakhand: चीन सीमा क्षेत्र में भेड़ व ब​करियां चराने जा सकेंगे चरवाहे, जून से सितम्बर तक रहेंगे हिमालयी इलाके में