मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता के निधन पर इन हस्तियों ने जताया दुख
- 641 Views
- Mediavarta Desk
- July 9, 2022
- News Uttar-Pradesh
Mulayam Singh Yadav wife Sadhna Gupta died during treatment: समाजवादी पार्टी के संरक्षक और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की पत्नी साधना गुप्ता का शनिवार को निधन हो गया। फेफड़े में इंफेक्शन की शिकायत के चलते गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उनको शुगर की भी समस्या थी। तकलीफ बढने पर उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनका पार्थिव शरीर लखनऊ लाया जा रहा है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव एयरपोर्ट के लिए रवाना हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में साधना गुप्ता का पार्थिव शरीर एयरपोर्ट पहुंचेगा। उधर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के आवास पर भी हलचल बढ गयी है। बताया जा रहा है कि थोड़ी देर में मुलायम सिंह यादव लखनऊ पहुंचेंगे।
सीएम योगी ने जताया दुख
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मुलायम सिंह की पत्नी साधना गुप्ता के निधन पर दुख जताते हुए कहा है कि उनका निधन अत्यंत दु:खद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे।
उ.प्र. के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना जी का निधन अत्यंत दु:खद है।
मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।
प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व उनके परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति!
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 9, 2022
अपर्णा यादव ने कहा-निःशब्द हूँ मै
भाजपा नेत्री अपर्णा यादव ने कहा-निःशब्द हूँ मै!मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया। ॐ शान्ति। बता दें कि मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा यादव ने विधानसभा चुनाव 2022 के वक्त ही सपा छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।
निःशब्द हूँ मै !
मेरी पूज्य सासू माँ का निधन हो गया I
ॐ शान्ति 🙏🏻 pic.twitter.com/wyFhkD1e7f
— Aparna Bisht Yadav (@aparnabisht7) July 9, 2022
समाजवादी पार्टी ने भी दी श्रद्धांजलि
समाजवादी पार्टी के संरक्षक आदरणीय नेता जी की पत्नी श्रीमती साधना यादव जी की मृत्यु , अत्यंत दुःखद।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) July 9, 2022
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने इस तरह व्यक्त किया दुख
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने टिवट करते हुए कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी साधना गुप्ता के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे। ॐ शान्ति…
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दे एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे।
ॐ शान्ति…
— Swatantra Dev Singh (@swatantrabjp) July 9, 2022
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने भी जताया दुख
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे. आदरणीय मुलायम सिंह और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे! ॐ शांति शांति शांति
पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की पत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन का दुखद समाचार मिला,प्रभू पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में जगह दे. आदरणीय श्री मुलायम सिंह जी और परिजनों को ये दुख सहन करने की क्षमता दे!
ॐ शांति शांति शांति— Keshav Prasad Maurya (@kpmaurya1) July 9, 2022
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने भी दी श्रद्धांजलि
यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति शांति शांति
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की धर्मपत्नी श्रीमती साधना गुप्ता जी के निधन की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि गोलोकवासी पुण्यात्मा को शांति व परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति शांति शांति— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) July 9, 2022
मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता की इलाज के दौरान मौत, मेदांता अस्पताल में चल रहा था इलाज
- Akhilesh
- akhilesh yadav
- akhilesh yadav mother
- akhilesh yadav mother name
- aparna yadav
- gal gadot
- gotabaya rajapaksa
- malti devi
- mulayam singh
- mulayam singh yadav
- mulayam singh yadav news
- mulayam singh yadav wife
- Narendra Modi
- prateek yadav
- rajbhar
- sadhana gupta
- sadhana gupta age
- sadhna gupta
- sadhna gupta age
- sadhna yadav
- sanath jayasuriya
- shinzo abe twitter
- shivpal singh yadav
- shivpal yadav
- sri lanka
- बकरीद
- मुलायम सिंह यादव
- साधना गुप्ता