img

Shukra Gochar 2022: वैदिक ज्योतिष के अनुसार 11 नवंबर 2022 को शुक्र राशि परिवर्तन कर रहा है। शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश करने वाले हैं। शुक्र के इस गोचर से कई राशियों के जीवन में खुशियां आने वाली है। आइए जानते हैं कि किन राशियों का भाग्य देगा उनका साथ:—

राशियों में ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है

चूंकि कुल 12 राशिया हैं और उन राशियों में ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन होता रहता है। इसका असर व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ऐसा नहीं है कि कोई ग्रह लम्बे समय तक एक ही राशि में विचरण करेगा। हर एक ग्रह एक नियत समय बाद राशि परिवर्तन करता ही है। प्रकृति परिवर्तनशील है और परिवर्तन प्रकृति का नियम है। बहरहाल,
नवंबर महीने की शुरुआत में ही शुक्र राशि का परिवर्तन कर रहा है। शुक्र के गोचर करने से चार राशियों का भाग्य बदल रहा है। आपको बता दें कि शुक्र ग्रह आकर्षण, ऐश्वर्य—सौभाग्य—धन—प्रेम और वैभव का कारक है। इसलिए शुक्र के गोचर करने से इन चार राशियों के जीवन पर पाजिटिव असर होने वाला है।

शुक्र ग्रह, तुला राशि से परिवर्तित होकर वृश्चिक राशि में

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, 11 नवंबर 2022 को शुक्र ग्रह, तुला राशि से परिवर्तित होकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। यह घटना सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर होगी। यहां पर शुक्र 5 दिसंबर तक रहेंगे।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से विशेष लाभ होने वाला है। रुके हुए काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। वृषभ राशि के जातक लंबे समय से, जिस काम में परिश्रम कर रहे हैं। उसमें सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

शुक्र ग्रह का गोचर सिंह राशि के लिए फलदायी होगा। सुख-समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे। सिंह राशि के जातक यदि कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो इस समयावधि में कर लें। दिन दोगुना—रात चौगुना फायदा होगा। करियर में नई उपलब्धि मिलेगी।

मकर राशि

मकर राशि में शुक्र पांचवे व दसवें भाव के स्वामी है। इस राशि के जातकों को नौकरी व बिजनेस में अपार सफलता के आसार है। उच्चाधिकारियों से बेहतर संबंध बनेंगे। पदोन्न्ति के अवसर बढेंगे। समाज में मान—सम्मान बढेगा। एकाएक धन लाभ होने की भी संभावना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि में देखा जाए तो शुक्र चौथे भाव के स्वामी है। कुंभ राशि के जातकों का कोई सपना पूरा होने की संभावना है। कार्य स्थल में ऐसे जातकों के काम की प्रशंसा हो सकती है। प्रमोशन की संभावना भी है।

(डिसक्लेमर—इस लेख की जानकारी मान्यताओं से संग्रहित कर आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।)

Horoscope 11 November 2022 Rashifal In Hindi, Aaj Ka Rashifal 11 November

Aghan Month Vrat-Tyohar 2022: अगहन का महीना शुरु, इस माह में हैं ये बड़े व्रत त्योहार

Astro Tips For Thursday: गुरुवार को करें ये चमत्कारी काम, श्री हरि की कृपा से पूरे होंगे सारे काम

Thursday Astro Tips: गुरुवार का दिन है बेहद खास पर गलती से भी न करें ये काम

How prayer gives results: इस तरह से की गयी प्रार्थना का मिलता है फल, परमात्मा का होता है एहसास

2018 में भी ग्रहण से पहले आया था भूकंप, जानिए Eclipse and Earthquak के बीच क्या है कनेक्शन?