फिल्म काली पर विवादों की छाया, निर्माता लीना पर हजरतगंज और गोंडा में दर्ज हुए मुकदमे
- 130 Views
- Mediavarta Desk
- July 5, 2022
- News Uttar-Pradesh
लखनऊ: काली फिल्म विवादों में फंसती नजर आ रही है। फिल्म निर्माता लीना मणिमेकलाई पर मूवी के पोस्टर के जरिए धार्मिक भावनाएं भड़कानें का आरोप लगा है। इसी वजह से उनके खिलाफ राजधानी के हजरतगंज और गोंडा में एफआईआर दर्ज हुई है। उन पर शांति भंग करने और धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप है।
UP police register FIR on charges of criminal conspiracy, offense in place of worship, deliberately hurting religious sentiments, intention to provoke breach of peace against filmmaker Leena Manimekalai for her movie 'Kaali' for the disrespectful depiction of Hindu Gods pic.twitter.com/XkLz67qEq5
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 5, 2022
फिल्म निर्माता लीना अपनी डाक्यूमेंट्री को लेकर विवादों में हैं। डाक्यूमेंट्री के जारी पोस्टर में माता काली को दिखाया गया है। उसमें माता काली के हाथ में सिगरेट दिखायी गयी है। इस वजह से लोगों में आक्रोश हैं। उनको गिरफ्तार करने के लिए टिवटर पर ट्रेंड भी चला। लोगों का कहना है कि लीना अपनी डाक्यूमेंट्री के जरिए लोगों की भावनाओं को आहत कर रही हैं।