img

समाजवादी पार्टी के बाहर सुबह से ही भारी फोर्स लगी रही। पार्टी कार्यालय का इलाका पुलिस छावनी में तब्‍दील रहा। सुबह से ही पार्टी कार्यालय पर विधायकों के आने का सिलसिला जारी रहा। दस बजे के बाद अखिलेश यादव विधायकों संग पार्टी कार्यालय से बाहर निकले और पैदल मार्च कर विधानसभा की तरफ बढें। पर रास्‍ते में उन्‍हें पुलिस ने रोक लिया, तो वह विधायकों व समर्थकों संग वहीं धरने पर बैठ गए।

a 2

ज्‍वाइंट कमिश्‍नर ने कही ये बात

ज्‍वाइंट कमिश्‍नर ला एंड आर्डर,  लखनऊ, पीयूष मोर्डिया का कहना है कि पैदल यात्रा की जानकारी मिली थी। इसके लिए पूर्वानुमति नहीं मांगी गई थी। हमने उनको एक मार्ग निर्धारित करके दिया था जिससे यातायात और अन्य परेशानी नहीं होती, उन्होंने यह नहीं माना। हमारे पास उनको रोकने के अलावा कोई अन्य उपाय नहीं है।

a

सपा दफ्तर के पास विधायकों के साथ धरने पर बैठे अखिलेश यादव

पैदल मार्च करते समय पुलिस ने रोका

सपा दफ्तर के पास बैरिकेडिंग लगाकर रोका गया

विधानसभा पैदल मार्च करते जा रहे थे अखिलेश

महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्‍यवस्‍था के मुद्दे पर सपा का पैदल मार्च

जमीन पर बैठकर धरना दे रहे हैं अखिलेश यादव

a3

a 4

इस मुददे पर निकाला मार्च

-बढ़ती बेरोजगारी

-महंगाई

-महिलाओं के शोषण

-कानून व्यवस्था की बदहाली

-शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र की दुर्व्यवस्था

-बिजली संकट,  नौजवानों के साथ हो रहे अन्याय

-किसानों की समस्याओं

-पार्टी नेताओं पर फर्जी मुकदमों को लेकर

akhilesh 1

सदन की कार्यवाही में शामिल होना विधायकों का संवैधानिक अधिकार

अखिलेश यादव पुलिसिया हस्‍तक्षेप के बाद बीच सडक पर बैठ गए,  उन्‍होंने कहा सदन की कार्यवाही में शामिल होना विधायकों का संवैधानिक अधिकार है। लोकतंत्र में ऐसा कभी नहीं हुआ है कि सरकार भारी फोर्स लगाकर विधायकों को कार्यवाही में शामिल न होने दें। भाजपा सरकार इससे साबित कर रही है कि वह जनाक्रोश से डरकर कितना असुरक्षित महसूस कर रही है। सत्ता जितनी कमजोर होती है, दमन उतना ही अधिक बढ़ता है।

akhilesh 2

सरकार क्यों विपक्ष का सामना नहीं कर पा रही है?  

उन्‍होंने कहा कि सरकार क्यों विपक्ष का सामना नहीं कर पा रही है?  सरकार हर मुद्दे पर असफल हुई है। लोकतांत्रिक मूल्यों को बचाने के लिए पार्टी इसी तरह सदन और सड़क का रास्ता अपनाएगी। सरकार की गलत नीतियों से महंगाई बढी है।

akhilesh 4

बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी 

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को झूठे सपने दिखाए। बड़े पैमाने पर बेरोजगारी बढ़ी हैं। रोजगार नहीं दिये जा रहे हैं। नौजवानों के पास नौकरी, रोजगार नहीं है। सरकार रोजगार बढ़ाने की दिशा में कोई काम नहीं कर रही है। दलितों, पिछड़ों को संविधान में दिए गए अधिकार भाजपा सरकार छीन रही है।

akhilesh 5

पुलिस ने सपा विधायकों को विक्रमादित्य मार्ग पर रोक दिया।

पुलिस ने भारी बेरीकेडिंग लगा दी थी।

पुलिस के रोके जाने पर श्री सभी विधायक सड़क पर ही बैठ गए।

akhilesh 7

सड़क पर सदन की कार्यवाही की शुरूआत हुई।

वंदे मातरम गीत के साथ सड़क पर शुरू हुई सदन की कार्यवाही।

जिसे सभी विधायकों ने दुहराया।

akhilesh 8

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने स्पीकर की भूमिका निभाई।

इसी दौरान विधायक अरविन्द गिरि के निधन पर शोक प्रस्ताव रखकर विधायकों ने दो मिनट का मौन रखा।

akhilesh 9

इसके बाद विधानसभा की कार्रवाई खत्म हो गई।

फिर अखिलेश यादव विधायकों के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे।

akhilesh 10

 

पार्टी मुख्यालय पहुंचकर विधायकों की बैठक की।

भाजपा सरकार के अलोकतांत्रिक रवैये की निंदा की।

akhilesh 11akhilesh 12

Transfer List IAS UP: यूपी में ट्रांसफर बना डेली रूटीन, 17 आईएएस अधिकारियों के तबादले

UP Politics News: अखिलेश यादव की अगुवाई में विधायकों का पैदल मार्च कल, ये है कार्यक्रम

UP Politics News: यूपी में विपक्षी दलों की आंकी जा रही ताकत, सपा का है ये स्टैंड

UP Politics Inside Story : लोकसभा चुनाव तक यूपी की सियासत मथने की तैयारी में सपा, पार्टी के ये कार्यक्रम दिखाएंगे दम!

UP Politics News: यूपी प्लस बिहार गयी मोदी सरकार के जवाबी पोस्टर, अखिलेश पर जोरदार हमला