img

Lucknow: सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि योगी सरकार के 100 दिन पर महंगाई का उपहार जनता को मिला है। जीएसटी काउंसिल की ताजा बैठक में दाल, नानब्रांडेड आटा के अलावा अनाज पर भी जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) लगाने का फैसला किया गया है। इसका असर सीधा जनता पर पड़ेगा। इससे मध्यमवर्ग और गरीब परिवार के लोगों की मुश्किलें बढेंगी। जीएसटी काउंसिल के इस फैसले से हर चीज की कीमत में 2 से 5 रूपये प्रति किलो तक इजाफा होना तय है।

घरेलू एलपीजी सिलेण्डर के दाम भी 50 रूपए तक बढें

उन्होंने कहा कि घरेलू एलपीजी सिलेण्डर के दाम भी 50 रूपए तक बढाए गए हैं। यह बढोत्तरी ऑयल मार्केटिंग कम्पनियों ने की है। 18 रूपये प्रति सिलेंडर तक तो 5 केजी घरेलू सिलेण्डर के दाम बढ़ गए हैं। भाजपा सरकार ने आटा-दाल तक की कीमतों में बढोत्तरी कर दी है। रसोई गैस के दाम बढे ही हैं। भाजपा आम जनता को साथ रहने के लिए मजबूर करने की स्ट्रेटजी पर काम कर रही है। एलईडी, लैंप और पंखो पर भी जीएसटी अब 18 प्रतिशत देनी पड़ेगी।

तेल के दाम बढाकर बीजेपी गवर्नमेंट ने लोगों की मुश्किलें बढाई

अखिलेश यादव ने कहा कि तेल के दाम बढाकर बीजेपी गवर्नमेंट ने लोगों की मुश्किलें बढा दी हैं। किसानो की आय तो नहीं बढी है, बल्कि उनके लिए और मुसीबत बढी है। खेती की लागत बढने से उनकी दिक्कते और बढेंगी। तेल के दाम बढने से परिवहन भाड़ा महंगा होगा। परिवहन भाड़ा महंगा होने से खादय पदार्थों व अन्य उपयोग की जाने वाली चीजों के दाम भी बढेंगे।

अच्छे-बुरे से वास्ता नहीं बीजेपी का

सपा मुखिया ने कहा कि बीजेपी सरकार अपनी उपलब्धियों का खूब बखान कर रही है। पर आम जनता की दिक्कतों की तरफ बीजेपी का ध्यान नहीं है। व्यापारी विरोध दर्ज कराने में पीछे नहीं है। पर बीजेपी सरकार को इससे कोई वास्ता नहीं है कि क्या अच्छा है और क्या बुरा।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर कही ये बात, खुद गांव व शहरों तक जाएंगे