Portugal Health Minister Resigns: भारतीय प्रेग्नेंट महिला की मौत के बाद दिया इस्तीफा
- 1609 Views
- Mediavarta Desk
- September 2, 2022
- Media News
Portugal Health Minister Resigns: पुर्तगाल की स्वास्थ्य मंत्री मार्टा टेमिडो ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसकी वजह पुर्तगाल में एक गर्भवती भारतीय महिला की मौत है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक महिला को एक अस्पताल से दूसरे अस्पताल ले जाते वक्त दिल का दौरा पड़ा। जिस दरम्यान उसकी मौत हो गई। बहरहाल, इस घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं।
दूसरे अस्पताल ले जाते दरम्यान पड़ा दिल का दौरा
मीडिया रिपोर्टों (Portugal Health Minister Resigns) के मुताबिक 34 वर्षीय भारतीय महिला को एम्बुलेंस से दूसरे अस्पताल में ले जाया जा रहा था। पहले वह सैंटा मारिया अस्पताल में थी। इसी दरम्यान उसे दिल का दौरा पड़ा। महिला को दूसरे अस्पताल ले जाने की वजह यह थी कि सैंटा मारिया अस्पताल में नियोनेटलॉजी सेवा में जगह रिक्त नहीं थी। जिसकी वजह से महिला को दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था।
पुर्तगाल में घटी यह घटना इकलौती नहीं
बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुर्तगाल में घटी यह घटना इकलौती नहीं है। साल भर में ऐसी कई अन्य घटनाएं हो चुकी हैं। इसकी वजह नवजात शिशुओं की देखभाल करने वाली इकाई में कर्मचारियों की कमी है। आलोचकों (Portugal Health Minister Resigns)ने कर्मचारियों की कमी को ही इस घटना का जिम्मेदार बताया है।
स्वास्थ्य मंत्री के पद पर अब नहीं रह सकतीं
2018 से स्वास्थ्य मंत्री रही टेमिडो को कोरोना संक्रमण के दौरान बेहतर तरीके से हालात संभालने का श्रेय दिया जाता है पर मंगलवार को सरकार की तरफ से एक बयान जारी कर कहा गया कि टेमिडो यह महसूस करती हैं कि वह स्वास्थ्य मंत्री के पद पर अब नहीं रह सकतीं।
महिला की मौत निर्णायक घटना
पुर्तगाली समाचार एजेंसी लूसा की रिपोर्ट के मुताबिक पीएम एंटोनियो कोस्टा ने कहा कि महिला की मौत निर्णायक घटना थी, इसकी वजह से टेमिडो ने अपना पद छोड़ने (Portugal Health Minister Resigns)का निर्णय लिया।
प्रसव व मातृ देखभाल यूनिटस में कर्मचारियों की कमी
सरकार ने यह बयान (Portugal Health Minister Resigns) इसलिए दिया है, क्योंकि प्रसव व मातृ देखभाल यूनिटस में कर्मचारियों की कमी है। कुछ इकाइयों को बंद किए जाने से महिलाओं को दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ता है। इन वजहों के लिए सरकार की आलोचना होती रही है। भारत से पुर्तगाल घूमने आयी प्रेग्नेंट लेडी की मौत उस वक्त हुई, जब उसे लिस्बन के सैंटा मारिया से दूसरे अस्पताल ले जाया जा रहा था। हालांकि डाक्टरों का कहना है कि महिला का तुरंत आपरेशन किया गया।
India Russia China: संयुक्त सैन्याभास Vostok में शामिल होने पर अमेरिका का रूख
Akhilesh Yadav Latest News: अखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमला, साम्प्रदायिकता को लेकर कही ये बड़ी बात
रिलीजन या पंथ मजहब धर्म नहीं हैं, वे विश्वास हैं, विश्वासों पर प्रश्न संभव नहीं
रिलीजन या पंथ मजहब धर्म नहीं हैं, वे विश्वास हैं, विश्वासों पर प्रश्न संभव नहीं