सभासद की कुर्सी पर काबिज होने के लिए नेताजी ले आए दुल्हनिया
- 1264 Views
- Mediavarta Desk
- December 7, 2022
- News Uttar-Pradesh
UP Municipal Election 2022: यूपी नगर निगम चुनावों के लिए सीटों के परिसीमन और आरक्षण की घोषणा के बाद सभासद की कुर्सी पर काबिज रहने के लिए एक पार्षद ने आनन फानन में शादी रचा ली। ऐसा उन्होंने इसलिए किया ताकि महिला आरक्षित हो चुकी सीट पर अपनी पत्नी को उम्मीदवार बना सकें। आपको बता दें कि अयोध्या नगर निगम के स्वर्गद्वार वार्ड से सपा के मौजूदा पार्षद महेंद्र शुक्ला ने पिछले चुनाव में अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार को मात दी थी, पर हालिया परिसीमन में उनके वार्ड को अब लक्ष्मणघाट वार्ड में समायोजित कर दिया गया है।
बुधवार को उन्होंने कहा, “मेरी प्रिया शुक्ला से पहले ही सगाई हो चुकी थी. हमारी योजना अगले साल जनवरी में शादी करने की थी. लेकिन जब लक्ष्मणघाट सीट (पुराने स्वर्गद्वार वार्ड को इसमें शामिल कर दिया गया है) को महिलाओं के लिए आरक्षित घोषित किया गया, तो हमने तुरंत शादी करने का फैसला किया। पार्षदों की आरक्षण सूची घोषित होने के अगले ही दिन दो दिसंबर को शुक्ला ने प्रिया से शादी की।
अपने इस कदम पर शुक्ला ने कहा, मैंने पिछले पांच साल में अपने क्षेत्र के लोगों के लिए कड़ी मेहनत की है और राजनीति में आगे बढ़ना चाहता हूं. इसके लिए मैंने सोचा कि मेरे परिवार की कोई महिला उम्मीदवार नगरपालिका चुनाव लड़े तो बेहतर होगा. और ऐसे में मेरी पत्नी से बेहतर कौन होगा?’’
उप्र में इस महीने के अंत में नगर निकाय चुनाव होने हैं. उत्तर प्रदेश में 17 नगर निगम, 200 नगर परिषद और 545 नगर पंचायतें हैं. नामांकन, मतदान और मतगणना की तारीखों की घोषणा अभी बाकी है।
8 December 2022 Rashifal: यह काम करने से मिलेगा सकून
उपचुनाव: रामपुर में सबसे कम मतदान, मैनपुरी में 51.89 फीसदी
छुटटा पशु को बचाने के चक्कर में पलटी पूर्व मंत्री की गाड़ी, आधा दर्जन घायल
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ‘निर्माण से शक्ति’ पहल शुरु
- Chairman Reservation List
- hindi news
- Latest Metro News
- Mayor Reservation List
- Metro Headlines
- Metro News
- Metro News in Hindi
- Municipality Reservation List
- Nagar Palika Adhyaksh Reservation List
- News in Hindi
- UP Election 2022
- UP Latest News
- UP Local Bodies Election 2022
- UP Local Body Election
- UP Local Body Election 2022
- UP Municipal Election
- UP Nagar Nigam
- UP Nagar Nigam Reservation
- UP Nagar Nikay Chunav Reservation List 2022
- UP Nikay Chunav
- UP Nikay Chunav 2022
- चेयरमैन आरक्षण सूची
- नगर पालिका आरक्षण सूची
- मेट्रो Samachar
- मेयर आरक्षण सूची
- यूपी नगर निकाय चुनाव
- यूपी निकाय चुनाव
- यूपी निकाय चुनाव 2022
- यूपी लेटेस्ट न्यूज