img

Navpancham Rajyoga, faith, religion, dharm, ndtv faith, astrology, Budh, budh shukra gochar, shukra gochar, budh gochar, spiritual, astro, rashi, zodiac, zodiac sign, nav panchak yog, बुध, शुक्र, बुध शुक्र गोचर, बुध गोचर, शुक्र गोचर, राशि, राशि परिवर्तन, ज्योतिष, एस्ट्रो, एस्ट्रोलॉजी, नवपंचम राजयोग, Venus-Mercury conjunction, #topnews,vidhi-upaaye, spiritual, hindi news


Navpancham Rajyoga: ज्योतिष विज्ञान के अनुसार ग्रह और नक्षत्रों की चाल हमेशा परिवर्तित होती रहती है और उसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। नवंबर के महीने में भी इसी तरह ग्रह व नक्षत्रों की चाल व स्थिति में परिवर्तन हो रहा है। इसलिए यह महीना ग्रह-गोचर के नजरिए से अहम माना जा रहा है। 11 नवम्बर से ही ग्रहों की खास स्थिति बन रही है। 11 नवंबर को शुक्र-बुध की युति हो रही है। यह युति नवपंचम राजयोग बना रहा है, यह योग 3 दिसंबर तक रहेगा। नीचे जानिए इस योग से किन राशियों को फायदा हो रहा है।

वृषभ राशि

नवपंचम राजयोग (Navpancham Rajyoga) वृषभ राशि के लिए शुभकारी माना जा रहा है। यह योग शुक्र-बुध की युति से बन रहा है। इस योग के प्रभाव से नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति के आसार बन सकते हैं। आमदनी बढ सकती है। व्यापारियों को इसका लाभ मिल सकता है। राजनीतिक व्यक्तियों को पद के साथ मान व सम्मान भी मिल सकता है।

मिथुन राशि

नवपंचम राजयोग (Navpancham Rajyoga) मिथुन राशि के लोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होगा। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में धन लाभ की संभावना है। कार्य में सफलता मिल सकती है। किसी बड़ी बीमारी से मुक्ति मिलने के असार हैं।

कर्क राशि

नवपंचम राजयोग (Navpancham Rajyoga) का फायदा कर्क राशि वालों को भी मिलेगा। उन्हें परिवार की तरफ से कोई अच्छी खबर मिल सकती है। विदेश यात्रा पर जाने की संभावना बन सकती है। कोई नया काम शुरु करने के लिए यह समय कर्क राशि के जातकों के अच्छा है। लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे हो सकते हैं।

तुला राशि

नवपंचम राजयोग (Navpancham Rajyoga) तुला राशि के जातकों को लाभ देने वाला है। धन लाभ होगा, और तुला राशि के जातक अपनी वाणी से किसी का दिल जीतने में भी सफल होंगे। अचानक अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में निवेश के लिए यह सही समय है।

डिसक्लेमर-

इस लेख में दी गई जानकारी के प्रामाणिकता अथवा विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। ज्योतिषियों, धार्मिक मान्यताओं आदि से संकलित कर यह सूचना दी गई हैं। इसके उपयोग की जिम्मेदारी खुद पाठक की ही होगी।


Aise Sapne Kisi Ko Na Btaye: किसी को न बताएं ये 5 सपने, होता है बड़ा नुकसान

Horoscope Rashifal 18 November 2022, कल का राशिफल 18 नवंबर 2022

17 November 2022 Rashifal: दूसरों के लिए न रखें बुरी नीयत

Leo Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): सिंह राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?

Cancer Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?

Gemini Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): मिथुन राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?

Taurus Weekly Horoscope (14 से 20 नवंबर): वृष-वृषभ राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है यह सप्ताह ?