International Yoga Day 2022 Live Update: पीएम मोदी कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान के सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल
- 106 Views
- Mediavarta Desk
- June 20, 2022
- News Uttar-Pradesh
International Yoga Day 2022 Live Update:दुनिया भर में मंगलवार (21 जून) को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। कोरोनो महामारी के कारण भारत में भी दो साल के बाद इसे मनाया जा रहा है। केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल के मुताबिक पीएम नरेन्द्र मोदी कर्नाटक के मैसूर पैलेस मैदान में आयोजित सामूहिक योग कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं। उस कार्यक्रम में 15 हजार लोग शामिल हो रहे हैं। यह कार्यक्रम सुबह करीबन 5:30 बजे पीएम नरेंद्र मोदी के भाषण के साथ शुरू होगा। इसके बाद सुबह 7 से 7.45 बजे के बीच योग सत्र शुरू होगा।
‘मानवता के लिए योग’ इस वर्ष की थीम
International Yoga Day इस वर्ष की थीम ‘मानवता के लिए योग’ है। उम्मीद जताई जा रही है कि दुनिया भर में करीबन 25 करोड़ लोग विभिन्न आयोजनों में शामिल होंगे। विश्व भर में विदेश मंत्रालय के समन्वय से एक प्रमुख कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है।
69 देशों में आयोजित होगा कार्यक्रम
International Yoga Day कार्यक्रम 3 AM IST से शुरू होकर रात 10 बजे तक चलेगा। यह कार्यक्रम फिजी व ब्रिस्बेन के साथ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में शुरू होगा और सैन फ्रांसिस्को व यूएसए, टोरंटो और कनाडा में समाप्त होगा। कार्यक्रम में कुल 69 देश और यूनाईटेड नेशन के संगठन शामिल होंगे। दूरदर्शन पर इसका सीधा प्रसारण होगा।
संयुक्त राष्ट्र घोषित कर चुका है 21 जून को International Yoga Day
संयुक्त राष्ट्र ने इंटरनेशनल योग डे (International Yoga Day) को वर्ष 2014 में पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रयासों के बाद दी। 11 दिसंबर को एक प्रस्ताव पारित करके संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को इंटरनेशनल योग डे के रूप में घोषित किया।
महामारी से मैसूर का पर्यटन हुआ प्रभावित
मैसूर इलाका कोरोना महामारी से खासा प्रभावित हुआ था। पर अब योग दिवस (International Yoga Day) के आयोजन के बाद एक बार फिर इस इलाके में पर्यटन का गौरव फिर लौटने की उम्मीद है, क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी मैसूर में मंगलवार को 8 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में शामिल हो रहे हैं।
पर्यटन के लिए दुनिया भर में पहचान
कर्नाटक का मैसूर शहर अपनी विरासत और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए दुनिया भर में आकर्षण का केंद्र रहा है। इस शहर को विश्व पटल पर पर्यटन के क्षेत्र में एक अलग पहचान है। कोरोना महामारी के पहले इस शहर में हर साल करीबन चार मिलियन पर्यटक आते थे। महामारी के पहले यहां करीबन दो हजार विदेशी योग सीख रहे थे।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के लिए चंडीगढ़ में 75 स्थल
चंडीगढ़ भी इंटरनेशनल योग दिवस मनाने के लिए पूरी तरह तैयार है। यहां का रॉक गार्डन के साथ 74 अन्य स्थानों पर 8वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम होगा। रॉक गार्डन में भारतीय योग, संस्थान, ब्रह्मा कुमारी, पतंजलि, आयुष व सीआरपीएफ समेत विभिन्न संगठनों के लगभग दो हजार लोग शामिल होंगे।
Uttar Pradesh: इस विभाग के अधिकारियों की होगी आनलाइन परीक्षा, परखी जाएगी दक्षता और विभागीय ज्ञान
- 20 june 2022
- father's day
- india yoga day 2022
- International Yoga Day
- international yoga day 2022
- international yoga day 2022 images
- International Yoga Day 2022 Live Update
- international yoga day 2022 logo
- international yoga day 2022 protocol pdf
- international yoga day 2022 speech
- international yoga day 2022 theme
- theme of international yoga day 2022
- yoga
- yoga day
- yoga day 2022
- yoga day poster