
रायबरेली, (इम्तियाज अहमद खान) 07 फरवरी 2022 । उ0 प्र0 उद्योग व्यापार मंडल (चौहान गुट) द्वारा जनपद रायबरेली में शत प्रतिशत मतदान कराने के उद्देश्य से आज जनपद रायबरेली की 181-सलोन विधानसभा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत प्रान्तीय अध्यक्ष जी. सी. सिंह चौहान ने टीम को किया रवाना। साथ ही क्षेत्र के प्रमुख सड़कों और मोहल्लों में लोगों से अधिक से अधिक निर्भीकतापूर्वक वोट डालने की अपील की। सलोन विधानसभा में व्यापार मंडल की महिला जि० अ० गीता कुमारी के नेतृत्व में निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली में १०० महिला व्यापारियों ने स्टीकर एवं पम्पलेट के माध्यम से सलोन तहसील के आम जनमानस से वोट डालने की अपील की। सलोन तहसील के विभिन्न चौराहों, कोतवाली, तहसील, डाकघर, बैंक, पेट्रोल पम्प, कोल्ड स्टोर, पक्षी विहार में आम जनमानस को मतदान हेतु जागरूक किया|
इस अवसर पर सूंची व्यापार मण्डल चौहान गुट के अध्यक्ष कृष्ण कुमार विश्वकर्मा ने भी अपनी पूरी टीम के साथ पूर्ण सहयोग दिया। व्यापारी नेताओं ने कहा की माननीय प्रदेश अध्यक्ष जी. सी. सिंह चौहान जी के आदेशानुसार हम लोग पूरे जिले में महिला समूह बनाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे है और करते रहेंगे | इस मतदाता जागरूकता कार्यक्रम में व्यापार मंडल चौहान गुट के प्रदेश अध्यक्ष जी0 सी0 सिंह चौहान, प्रदेश महामन्त्री सरदार अवतार सिंह मोंगा, जिलाध्यक्ष शिव नारायण मिश्रा (बब्बू मिश्रा), जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज अहमद खान, मदन सिंह परिहार ने सूची क्षेत्र से स्टीकर व पम्पलेट देकर टीम को रवाना किया। जिसमें महिला जिला अध्यक्ष चौहान गुट गीता गुप्ता, रीता देवी, सुमन सिंह, मालती रस्तोगी, नीतू वर्मा, विशाखा, सविता, शिव भोला शर्मा, प्रह्लाद यादव आदि चौहान गुट व्यापार मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।