CM Yogi Adityanath के आदेश के बाद यूपी में बन रहा ये बोर्ड, जानिए क्या होगा फायदा
- 217 Views
- Mediavarta Desk
- July 11, 2022
- News Uttar-Pradesh
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi Adityanath) के आदेश के बाद उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) टूरिज्म बोर्ड बन रहा है। ये बोर्ड यूपी (UP) की सांस्कृतिक विरासत का प्रचार करेगा। संबंधित महकमों के मंत्रियों के अलावा, अपर मुख्य सचिव, पर्यटन महानिदेशक और विशेषज्ञ भी बोर्ड में शामिल होंगे। पर्यटन विभाग, ईको टूरिज्म बोर्ड का नोडल विभाग होगा। सीएम येागी आदित्यनाथ ने यह भी कहा है कि ईको टूरिज्म को बढावा मिले, इसलिए टूरिज्म, इरिगेशन, आयुष, फारेस्ट व ग्राम्य विकास विभाग को एकजुट होकर काम करना होगा।
35 प्रतिशत पर्यटक बुक करते हैं ईको-हॉलिडे
दरअसल, यूपी में छुटिटयों पर आने वाले टूरिस्ट में से 35 प्रतिशत पर्यटक ईको-हॉलिडे बुक करते हैं। इसका फायदा गांव के लोगों को मिलेगा। साथ ही ग्लोबल ईको टूरिज्म की अवधारणा और मजबूत होगी। सीएम योगी ने जल्द से जल्द बोर्ड का गठन करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिए हैं।
ईको टूरिज्म बोर्ड करेगा यह काम
ईको टूरिज्म बोर्ड पर्यटन व सांस्कृतिक विरासत के मूल्यों का प्रचार-प्रसार करेगा।
आतिथ्य सत्कार के लिए स्थानीय समुदायों की क्षमता का निर्माण करेगा।
पर्यटकों की यात्रा के लिए कार्यक्रम तैयार करेगा।
ईको-टूरिज्म साइट का प्रचार करेगा।
पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन विभाग से समन्वय बनाएगा।
वानिकी कार्यों में ‘नेचर गाइड’ बेहतर विकल्प।
इसमें स्थानीय लोगों को शामिल किया जाएगा।
युवाओं का चयन कर उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जंगलों के बीच स्थित गांवों का व्यवस्थापन कराया जाएगा।
यूपी में अनुमान से 58 फीसदी कम बारिश, सूबे की तरफ बढते नजर आ रहे हालात
अखिलेश यादव: नहीं टिकते सियासी रिश्ते, गठबंधन की उम्र को लेकर समर्थकों में है ये संशय
वायरलेस कीबोर्ड सही है या वायर्ड कीबोर्ड?
साधना गुप्ता का पिपराघाट पर हुआ अंतिम संस्कार-बेटे प्रतीक ने दी मुखाग्नि, मुलायम सिंह भी पहुंचे