Corona latest news in up in Hindi: यूपी में कोरोना के 462 नये मामले, कुल 2118 एक्टिव केस
- 150 Views
- Mediavarta Desk
- June 17, 2022
- News Uttar-Pradesh
Corona latest news in up in Hindi: यूपी में कोरोना संक्रमण के एक दिन में कुल 462 नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटे में 191 लोग ठीक भी हुए हैं। इस समय प्रदेश में कोरोना के कुल 2118 सक्रिय मामले हैं।
एक दिन में कुल 93,532 सैम्पल की जांच
अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कल एक दिन में कुल 93,532 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 11,60,21,368 सैम्पल की जांच की गयी हैं। अब तक कुल 20,57,889 लोग कोविड-19 से ठीक हुए हैं।
एक दिन में 5,60,283 वैक्सीन की डोज
प्रसाद ने बताया कि कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। प्रदेश में कल 16 जून को एक दिन में 5,60,283 वैक्सीन की डोज दी गयी है। कल तक 18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,33,60,436 तथा दूसरी डोज 14,03,26,077 दी गयी। 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,57,184 तथा दूसरी डोज 1,16,85,295 दी गयी है। 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 78,86,274 तथा दूसरी डोज 46,65,490 दी गयी। कल तक 33,76,453 प्रीकॉशन डोज दी गयी है। अब तक कुल मिलाकर 33,51,57,209 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
ये हैं अहम बातें
एक दिन में कुल 93,532 सैम्पल की जांच
कोरोना संक्रमण के 462 नये मामले आये हैं
अब तक कुल 11,60,21,368 सैम्पल की जांच
24 घण्टों में 191 लोग, अब तक कुल 20,57,889 लोग कोविड-19 से ठीक
प्रदेश में कोरोना के कुल 2,118 एक्टिव मामले है
कोविड वैक्सीनेशन का कार्य निरन्तर किया जा रहा है
प्रदेश में 16 जून, 2022 को एक दिन में 5,60,283 वैक्सीन की डोज दी गयी
18 वर्ष से अधिक लोंगों को कुल पहली डोज 15,33,60,436
दूसरी डोज 14,03,26,077 दी गयी
15 से 17 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 1,38,57,184
दूसरी डोज 1,16,85,295 दी गयी
12 से 14 वर्ष आयु वर्ग को कल तक कुल पहली डोज 78,86,274
दूसरी डोज 46,65,490 दी गयी
33,76,453 प्रीकॉशन डोज दी गयी है
33,51,57,209 वैक्सीन की डोज दी गयी है।
यूपी में अस्पतालों के निर्माण के लिए खरीदी जा सकेगी जमीन, ये हैं दिशा निर्देश
International Yoga Day: यूपी में 75 हजार स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास