img

Ank Jyotish Numerology: किसी व्यक्ति के जन्म की तारीख का योग उस व्यक्ति का मूलांक होता है। यदि आपका जन्म 12 अप्रैल को हुआ है। तो आपका मूलांक एक और दो का योग यानि की तीन होगा और इसी आधार पर अंक ज्योतिषी गणना करेंगे। जबकि आपके जन्म वर्ष, माह और दिन का योग भाग्यांक कहलाता है। यहां हम आपको आपके मूलांक के आधार पर बताने जा रहे हैं कि आपके ग्रहों की चाल कैसी है? उनका आप पर क्या असर होगा?

मूलांक—1
आज आप अपने पारिवारिक संबंधों का ख्याल रखें, खासकर उन संबंधों का, जो भावनात्मक हों। आज आप चर्चा में रहेंगें। आपको सरकारी कामों अथवा कोर्ट से संबंधित प्रकरणों पर जीत मिल सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग लाल है।

मूलांक—2
कला और संगीत के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है। खर्च अधिक हो सकता है। भावनात्मक मुद्दे परेशान कर सकते हैं। शादीशुदा जोड़े किसी नए झमेले में पड़ सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए कठिन परिश्रम का समय है। आपका शुभ अंक 12 और शुभ रंग पीला है।

मूलांक—3
आज का दिन आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। पति-पत्नि में मतभेद या मन-मुटाव संभव हो सकता है। खान-पान पर ध्यान दें, अन्यथा पेट खराब होने की संभावना है। अच्छी योजना बनाने में आपकी कल्पना शक्ति मदद करेगी। परिवार में विवाद हो सकता है, खर्च को लेकर। खर्चा ज्यादा होने की संभावना है। आपका शुभ अंक 10 और शुभ रंग सिल्वर है।

मूलांक-4
आर्थिक स्थिति आपकी कमजोर हो सकती है। व्यापार में मंदी हो सकती है। दोस्तों की मदद मिल सकती है। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। माता की तबीयत खराब हो तो उनका उचित इलाज कराएं। मौसमी बीमारियों से बचकर रहें। आपका शुभ अंक 24 और शुभ रंग नीला है।

मूलांक—5
व्यवसाय में नई उम्मीद की रोशनी दिख सकती है। व्यापार में तरक्की की संभावना है। बच्चों की मनोकामना आप पूरी करेंगे। बहुत प्रभावशाली व्यक्तियों से आपकी मुलाकात हो सकती है। थोड़ी अनबन जीवनसाथी के साथ हो सकती है। आपका शुभ अंक 11 और शुभ रंग नारंगी है।

मूलांक-6
आपको आपके प्रयास फल देंगे। आप सक्रिय रहेंगे, सामाजिक रूप से। निवेश करेंगे, अपने परिवार के लिए। कोई उपकरण खरीद सकते हैं, घर के लिए। आपका शुभ अंक 15 और शुभ रंग क्रीम है।

मूलांक—7
बाधाएं या मुश्किलें बढ़ने की संभावना है। नौकरी की वजह से या नौकरी को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। आपको वह वस्तु मिलेगी। जिसे आप हासिल करना चाहते थे। आपका शुभ अंक 54 और शुभ रंग लाल है।

मूलांक—8
यह दिन व्यवसाय में विस्तार के लिये शुभ है। आज आप बेहद ही सरल तरीके से लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं। आपका शुभ अंक 34 और शुभ रंग पीला है।

मूलांक—9
नियंत्रण रखें, अपने गुस्से पर। बैंक बैलेंस में बढत होगी। स्कूल में बच्चों का प्रवेश हो सकता है। आज का दिन आपके लिए नौकरी का आवेदन देने के लिये उत्तम है। सामान्य रहेगा आपका पारिवारिक जीवन। आपका शुभ अंक 21 और शुभ रंग नीला है।

World’s Youngest Billionaire: ये 25 साल का लड़का है दुनिया का सबसे युवा सेल्फ मेड अरबपति