img

Akhilesh Yadav Latest News: यूपी में साम्प्रदायिक कुप्रचार पर नियंत्रण नहीं, तनाव से डर व्याप्त है। ऐसी परिस्थिति में प्रदेश में ला एंड आर्डर के लगातार बिगड़ने के अलावा क्या उम्मीद हो सकती है? सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा की वजह से यूपी में सामाजिक सद्भाव खतरे में है।

भाजपा के शासन में अराजकतत्वों पर अंकुश नहीं (Akhilesh Yadav Latest News)

अखिलेश यादव ने अपने बयान में गुरूवार को कहा है कि भाजपा के शासन में यूपी में आपराधिक वारदातों को ठीक से दर्ज नहीं किया जाता है, अराजकतत्वों पर भी अंकुश नहीं है। बच्चियां दुष्कर्म का शिकार हो रही हैं, महिलाओं का अपमान हो रहा है।

निर्दोषों का उत्पीड़न जारी (Akhilesh Yadav Latest News )

उन्होंने कहा कि निर्दोषों का उत्पीड़न जारी है, क्या यही लोक का राज है? महिला अपराध में यूपी नम्बर वन है।एनसीआरबी के आंकड़ों में यूपी में जंगलराज साफ दिखाई पड़ता है, पर भाजपा को आधी-अधूरी रिपोर्ट का ढोल पीटने में संकोच नहीं है।

अखिलेश यादव ने यह भी कहा (Akhilesh Yadav Latest News)

-एनसीआरबी के आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2021 में 56,869 शिकायते हुईं दर्ज। र350 साईबर क्राइम केस डेली आ रहे हैं।
-2020 के मुकाबले सुसाइड केस 23 प्रतिशत बढ़े है।
-सत्ता संरक्षित अपराधी महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं।
-अपराधियों से मित्रता ही भाजपाइयों का चरित्र है।
-कानपुर में हिस्ट्रीशीटर को डिप्टी सीएम का आशीर्वाद देते चित्र सामने है। डिप्टी सीएम की पोल खुल गई है।
-राजधानी में छेड़खानी से तंग कक्षा आठ की छात्रा के स्कूल छोड़ने की खबर सुर्खियों में।

ये भी हैं खबरेें

-शंभू पोखरियाल बने सपा, उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष।

-निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड डॉ एस.एन. सचान राष्ट्रीय सचिव बनें।

-अब्दुल मतीन सिद्दीकी उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी नियुक्त।

-व्यासजी गोंड, राष्ट्रीय अध्यक्ष गोंड (आदिवासी) महासभा यूपी, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति को जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान के प्रभारी नामित।

 

Stock Market Live News Update Today: क्यों गिर रहा है शेयर मार्केट ?

Reliance Campa Cola Deal:  लोकप्रिय शीतल पेय ब्रांड कैंपा कोला को बाजार में लाएगी रिलायंस, अंबानी ने प्योर ग्रुप से खरीदा पुराना ब्रांड

UP के सबसे पावरफुल ब्यू‍रोक्रेट IAS Awanish Awasthi के रिटायर होते ही IAS अफसरों की तैनाती में बड़ा फेरबदल

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: 31 अगस्त तक करा लें eKYC, नहीं तो अटक जाएगी 12वीं किश्त

Reliance JioMart WhatsApp Number से कर सकते हैं खरीददारी