Samajwadi Party News Today: Akhilesh Yadav ने चाचा Shivpal Singh Yadav और Om Prakash Rajbhar को कही ये बड़ी बात ( पढें पत्र)
- 2758 Views
- Mediavarta Desk
- July 23, 2022
- News Uttar-Pradesh
Samajwadi Party News Today: सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अपने चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Singh Yadav) और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को पत्र लिखकर कहा है कि अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो वहां जाने के लिए आप स्वतंत्र हैं। समाजवादी पार्टी ने गठबंधन (sp alliance) के दोनों नेताओं को ऐसा ही पत्र भेजकर अपनी तरफ से स्थिति साफ कर दी है। दोनों नेताओं को भेजे गए पत्र ने एक बार फिर सियासी गलियारों की हलचल बढा दी है।
चुनाव नतीजों के बाद से ही जाहिर हो रही थी नाराजगी (Samajwadi Party News Today)
दरअसल, हालिया विधानसभा चुनाव (Vidhansabha chunav) नतीजों के बाद से ही सपा गठबंधन के दो अहम किरदार, शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) की नाराजगी गाहे बे गाहे जाहिर हो रही थी। शिवपाल सिंह यादव ने यहां तक कहा था कि यदि चुनाव के एक साल पहले उनके सुझाए गए प्रत्याशियों को सपा ने टिकट दिया होता तो विधानसभा चुनाव में सपा 100 और सीटों पर जीतती। राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु (Draupadi Murmu) जब लखनऊ आयीं तो गठबंधन के ये नेता उनकी डिनर पार्टी में देखे गएं। तभी से अटकलें लग रहीं थी कि यह गठबंधन अब ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला है।
Shivpal Singh Yadav को भेजा गया ये पत्र (Samajwadi Party News Today)
राष्ट्रपति चुनाव को लेकर Shivpal Singh Yadav ने लिखा था पत्र (Samajwadi Party News Today)
राष्ट्रपति चुनाव मतदान के ठीक पहले शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) ने एक खुला पत्र लिखकर समाजवादी पार्टी को आईना दिखाया। पत्र में उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी (samajwadi party office) उस यशवंत सिन्हा को समर्थन दे रही है। जिन्होंने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam singh yadav) का अपमान किया था। उनका यह भी दावा है कि उनके पत्र लिखने की वजह से ही कुछ विधायकों ने क्रास वोटिंग भी की। राष्ट्रपति चुनाव मतदान में गठबंधन के नेताओं ने एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मूर्मु के पक्ष में मतदान किया। इसकी तस्वीरें भी बाकायदा वायरल हुईं। उसके बाद से ही गठबंधन टूटने के कयास लगने लगे थे।
Om Prakash Rajbhar ने कहा था-Akhilesh Yadav के साथ तलाक के पेपर तैयार
उधर सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को वाई श्रेणी (Y Category) की सुरक्षा मिली है। ओपी राजभर ने सपा से तलाक लेने की बात तक कह डाली। उसके बाद से ही उनके पाला बदलने की चर्चाओं ने जोर पकड़ा। राजभर ने गठबंधन को लेकर कहा था कि अखिलेश के साथ तलाक के पेपर रेडी हैं। बस हस्ताक्षर बाकी है। सिर्फ उनकी तरफ से तलाक के कागजात पर दस्तखत का इंतजार कर रहा हूं। अपनी सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि उन पर कई बार हमले हुए, सुरक्षा के लिए उन्होंने कई बार पत्र भी लिखा। अब सुरक्षा मिली है। उसके लिए उन्होंने सीएम योगी को धन्यवाद भी दिया।
Om Prakash Rajbhar, Akhilesh Yadav पर करते रहे हैं हमला
चुनाव के बाद से ही ओम प्रकाश राजभर, अखिलेश यादव पर हमलावर रहे हैं। उनके सुर भाजपा के पक्ष में बजने लगे थे। तभी से ही यह अनुमान लगाया जा रहा था कि वह कभी भी गठबंधन से अलग हो सकते हैं। अभी उन्होंने कहा था कि वह अखिलेश यादव के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
Om Prakash Rajbhar को भेजा गया ये पत्र (Samajwadi Party News Today)
पार्टी की तरफ से जारी एक अन्य कार्यालय ज्ञाप में ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) को जवाब दिया गया है। उसमें कहा गया है कि सपा लगातार भाजपा (BJP) के खिलाफ लड़ रही है। आपका भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के साथ गठजोड़ है और लगातार भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने के लिए काम कर रहे हैं। अगर आपको लगता है कि कहीं ज्यादा सम्मान मिलेगा तो आप वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं।
Akhilesh Yadav: नहीं टिकते सियासी रिश्ते, गठबंधन की उम्र को लेकर समर्थकों में है ये संशय
Funny Memes in Hindi: ये मीम भेज कर दिया जाब रिजेक्शन का जवाब, रातों रात बन गयी टिकटाक स्टार
Subconscious Mind Power: समझें ब्रेन की कार्यशैली, सोचें सकारात्मक और बदलें अपना जीवन
- about akhilesh yadav
- abu asim azmi
- Akhilesh
- akhilesh ka
- akhilesh ka number
- akhilesh ke samachar
- akhilesh kumar yadav
- akhilesh yadav
- akhilesh yadav contact number
- akhilesh yadav contact whatsapp number
- akhilesh yadav house
- akhilesh yadav ka whatsapp number
- akhilesh yadav ke samachar
- akhilesh yadav news
- akhilesh yadav party
- akhilesh yadav phone number
- akhilesh yadav twitter
- akhilesh yadav whatsapp number
- akhilesh yadav which party
- azam khan samajwadi party
- bahujan samajwadi party
- be samajwadi party
- dimple yadav
- join samajwadi party
- mission 2022 samajwadi party
- om prakash rajbhar
- samaj party
- Samajwadi
- samajwadi cake
- samajwadi flag
- Samajwadi Party
- samajwadi party 2022
- samajwadi party background
- samajwadi party flag
- samajwadi party is a national party
- samajwadi party leadership
- samajwadi party list
- samajwadi party logo
- samajwadi party logo 2022
- samajwadi party members
- samajwadi party mission 2022
- samajwadi party news
- samajwadi party news today
- samajwadi party news today in hindi
- samajwadi party news up
- samajwadi party news video
- samajwadi party office
- samajwadi party official website
- samajwadi party political party
- samajwadi party twitter
- samajwadi party website
- samajwadi party whatsapp number
- shivpal singh yadav
- shivpal yadav
- sp alliance
- sp party news
- today samajwadi party news
- up samajwadi party news hindi
- uttar pradesh samajwadi party news