
Ajab Gajab news, Ajab Gajab News in Hindi, Ajab Gajab News 2022, Khabar Zara Hatke, Weird News in Hindi, Bizarre News in Hindi, Funny News in Hindi, अजब गजब न्यूज़ हिंदी, अजब गजब, अजब गजब वीडियो, अजब गजब फोटो, अजब गजब कहानी, खबर जरा हट के, अजब गजब स्टोरीज
Ajab Gajab News in Hindi, वायरल न्यूज : दुनिया तकनीक की दीवानी हो चुकी है। सभी का सपना होता है कि उसके पास लेटेस्ट स्मार्टफोन के साथ लेटेस्ट गैजेट्स हों। आज के समय में स्मार्टफोन एक आवश्यकता बन गए हैं, फोन के बिना जीवन की कल्पना असंभव है। वह दौर याद करिए, जब मौजूदा पीढी का जन्म बिना फोन के युग में हुआ था। हालांकि अब लेटेस्ट गैजेटस चाहने वाले उसे पाने के लिए किस हद तक जा सकते हैं। यह जानकर आप दंग रह जाएंगे। हाल ही में एक खबर आयी कि स्मार्टफोन लेने के लिए एक 16 साल की लड़की ब्लड बैंक पहुंच गयी। उसका मकसद अपना खून बेचकर फोन लेना था। घटना भारत के पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर इलाके की है।
30 किमी का सफर कर अस्पताल पहुंची लड़की (Ajab Gajab news)
अधिकारियों का कहना है कि, लड़की ने पहले ही नौ हजार रुपये का स्मार्टफोन ऑनलाइन ऑर्डर किया था। जब वह पैसे की व्यवस्था नहीं कर पायी तो वह बालुरघाट के जिला अस्पताल पहुंची और पैसे के बदले खून बेचने का निर्णय लिया। जानकारी के मुताबिक लड़की ने 17 अक्टूबर को घर छोड़ा था और परिवार को बताया कि वह ट्यूशन जा रही है। साइकिल बस स्टैंड पर छोड़कर वह तपन से बस में सवार हुई और करीबन 30 किमी दूर बालुरघाट में जिला मुख्यालय पहुंचकर अस्पताल पहुंची।
ब्लड बैंक वालों ने समझाया (Ajab Gajab News 2022)
अच्छी बात यह है कि ब्लड बैंक में काम करने वाले लड़की को समझाने में सफल रहें, उसे खून बेचने से रोका। ब्लड बैंक वालों ने चाइल्डलाइन इंडिया को सूचना दी। लड़की को माता-पिता को सौंपा गया। पर उससे पहले जिला बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) ने लड़की की काउंसलिंग की।
काउंसलिंग की गयी (Khabar Zara Hatke)
अस्पताल के अधिकारियों का कहना है कि एक लड़की सुबह करीबन 10 बजे आई। पहले लगा कि वह खून लेने आयी है, जिला अस्पताल का ब्लड बैंक यहां है। फिर उसने बताया कि वह खून बेचने आयी है, तो हम चौंक उठे। लड़की का कहना था कि उसका फोन जल्द ही आने वाला है। पर उसके पास फोन लेने के लिए जरूरी पैसे नही हैं। इसलिए उसके मन में यह विचार आया।
कल का राशिफल 21 अक्टूबर 2022, Kal Ka Rashifal 21 October 2022
Covid-19 side effect: मरीज की आंख चली गई, नाक से निकले 150 कीड़े
Indian Army Agniveer Bharti Rally 2022: 13 जिलों के कानपुर में 21 दिन चलेगी भर्ती रैली
Diwali 2022: पांच दिन का होता है दिवाली का त्योहार, डिटेल में जानें किस तारीख को है कौन सा त्यौहार
Diwali: 24 अक्टूबर को दीपावली, दोस्तों और रिश्तेदारों को करें ये Whatsapp मैसेज