लॉयन सफारी में तौकीर शेर की मौत
- 81 Views
- Mediavarta Desk
- October 12, 2019
- Uncategorized
इटावा। लॉयन सफारी में शुक्रवार रात एक और शेर की मौत हो गई है। शेर का नाम तौकीर रखा गया था और 15 दिन पहले ही उसे गुजरात से यहां लाया गया था। तौकीर की मौत की वजह का पता नहीं चल सका है। बताया जा रहा है कि तौकीर ने पिछली 6 तारीख से खाना बिल्कुल बंद कर दिया था। इसकी जानकारी मथुरा और आईबीआरडी बरेली के डॉक्टरों को दी गई थी। मथुरा से डॉक्टरों की एक टीम भी आई थी और तौकीर को ग्लूकोज चढ़ाया था। डॉक्टरों की इस टीम ने पहले उसे 1750 एमएल ग्लूकोज चढ़ाया। शुक्रवार दिन में 900 एमएल चढ़ाया गया। शुक्रवार को शाम 7:30 बजे तौकीर को सफारी के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में भी 3 बोतल ग्लूकोज चढ़ाया गया। हालांकि कई कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जिसके बाद रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
शेर की मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम के बाद ही चलेगा। पोस्टमार्टम केलिए शेर के शव को बरेली भेज दिया गया है।गौरतलब है कि सफरी में पहले से ही 8 शेर थे जबकि 7 शेर गुजरात से लाये गए थे। शेरनी जसिका ने 4 शावकों को जन्म दिया था। जिसमें 2 महीने पहले एक की मौत हो गई थी अब तक लॉयन सफारी इटावा में 11 शेरों की मौत हो चुकी है जिसमें 6 शावक 5 शेर शेरनी की मौत हो चुकी हैं।