img

21 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा राज्य से विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए नेताओं की सूची बीती दो अक्टूबर को जारी कर चुकी है। कांग्रेस की 40 सदस्यीय स्टार प्रचारकों की टीम में सोनिया, मनमोहन, राहुल प्रियंका का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा अन्य राज्यों से भी कांग्रेस नेताओं को चुनाव प्रचार के लिए जिम्मेदारी दी गई है। इसमें उत्तर प्रदेश से भी आठ नेताओं के नाम हैं।कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष पद की बागडोर अजय कुमार लल्लू को सौंपने के बाद पूर्व अध्यक्ष राजबब्बर, सलमान खुर्शीद और प्रमोद तिवारी को हरियाणा भेजा दिया है। कांग्रेस के ये दिग्गज नेता अब वहां की विधानसभा क्षेत्रों में होने वाली रैलियों और सभाओं में चुनाव प्रचार करेंगे। कांग्रेस ने हरियाणा के विधानसभा चुनाव के लिए जारी स्टार प्रचारकों की सूची में उत्तर प्रदेश के आठ नेताओं को शामिल किया है। प्रदेश से ऐसे कांग्रेस नेताओं को शामिल किया गया है, जो काफी समय से पार्टी में सक्रिय हैं, इनमें कानपुर के पूर्व सांसद राजाराम पाल भी हैं।