img

सुलतानपुर। कोरोना की वैश्विक महामारी के इस संक्रमण काल में जिले के भाजपा कार्यकर्ता अर्हनिश सेवा कार्य में दिन- रात एक कर जुटे हुए है।

भाजपा के जिला सह प्रवक्ता अशोक सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के केन्द्रीय व प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर पार्टी के जिलाध्यक्ष डा आर ए वर्मा के मार्ग दर्शन और दिशा निर्देश पर पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ता संगठन के कार्यों के साथ जरूरत मंदो के लिए सेवा कार्य में जुटे हुए है ।

श्री सिंह ने बताया कि जनपद से बुधवार तक पीएम केयर्स फंड में भाजपा के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने 13,016 लोगो के माध्यम से रूपये 66,17,014 का योगदान जमा कराया है ।इसी तरह 1,27,656 लोगो से आरोग्य सेतु एप डाउन लोड कराते हुए 95,000 लोगो से आभार पत्र भराया गया है ।और आगे के लिए योगदान कराने का प्रयास जारी है ।

उन्होंने आगे बताया कि पार्टी ने प्रवासी पैदल यात्री सहायता शिविर भी प्रारम्भ किया है।जिसके आयोजन का 8 दिन बुधवार था।यह सहायता शिविर जिले के पयागीपुर चौराहा ,कादीपुर ,रेलवे स्टेशन पर चल रहा है जो आगे भी जब तक प्रवासीयो का आना बन्द नहीं होगा चलता रहेगा। पयागीपुर चौराहा पर चलने वाले सहायता शिविर के संयोजक पार्टी के जिला उपाध्यक्ष और नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयर मैन प्रवीण कुमार अग्रवाल है तो कादीपुर में चलने वाले सहायता शिविर का कार्य पार्टी के जिला महामंत्री घनश्याम चौहान के जिम्मे है। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए चल रहे सेवा कार्य को पार्टी की सासंद श्रीमती मेनका संजय गाॅधी के प्रतिनिधि रंजीत सिंह देख रहे है।

पार्टी के विधायकगण सूर्यभान सिंह ,देवमणि द्विवेदी ,सीताराम वर्मा ,राजेश गौतम अपने अपने क्षेत्रों में सेवा और सहयोग कार्य में जुटे हुए है। पार्टी के क्षेत्रिय उपाध्यक्ष राम चन्द्र मिश्र ,पूर्व विधायक ओम प्रकाश पांडे ,अर्जुन सिहं ,इसौली विधान सभा के प्रत्याशी रहे ओम प्रकाश पांडे बजरंगी , वरिष्ठ भाजपा नेता डा एम पी सिंह , पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश नारायण सिंह बब्बन जिले में जरूरत मंदो के लिए सेवा कार्य में लगे हुए है।

पूर्व मंत्री व भाजपा नेता विनोद सिहं उनकी पुत्री पलक सिंह तथा पत्नी आशा सिहं प्रतिनिधि राजेश पांडे सम्पूर्ण जनपद में पार्टी पदाधिकारियों ,स्वास्थ्य कर्मियों ,जरूरत मंदो को मास्क ,सेनेटाइजर ,साबुन अन्य सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराने में लगे हुए है ।
पार्टी के जिलाध्यक्ष डा आर ए वर्मा ने पयागीपुर चौराहा पर चलने वाले सहायता शिविर में भोजन ,पानी और जलपान का योगदान करने के लिए जिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां दी है।

छठवे दिन जहाँ पार्टी के जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचंदी के माध्यम से 11000 लंचपैकेट ,पानी और जलपान का वितरण किया गया।जिसमें पार्टी के जिलाध्यक्ष ने अपने हाथो से वितरण प्रारम्भ किया।इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल ,जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ,जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी ,जिलामहा मंत्री धर्मेन्द्र बब्लू ,निर्वमान महामंत्री कृपा शंकर मिश्र , निर्वमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू ,जिला उपाध्यक्ष प्रीती अग्रवाल ,महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी ,नगर अध्यक्ष आकाश जायसवाल ,प्रदेश परिषद सदस्य शिवाकांत मिश्र ,मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ,भाजपा नेता इन्द्र देव मिश्र ,सुनील मिश्रा पयागीपुर शास्त्री शुक्ला ,इन्द्जीत वर्मा , दिलीप सिंह धम्मौर ,गांधी सिंह ,राजेश पांडे सभासद अरूण सिहं मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव ,राम नरायन जायसवाल ,सनी सोनी आदि प्रमुख लोग मौजूद थे।

इसी क्रम में सातवें दिन पूर्व मंत्री विनोद सिंह की पत्नी आशा सिंह पुत्री ने प्रतिनिधि राजेश पांडे द्वारा प्रवासी जनों को भोजन ,पानी और जलपान कराया गया जिसमें पार्टी जिलाध्यक्ष सहित ,जिला उपाध्यक्ष राम भवन मिश्र , आनन्द द्विवेदी , महिमा शंकर द्विवेदी आदि सभी प्रमुख पदाधिकारी व नेता मौजूद थे ।

आठवें दिन यह सेवा सहायता शिविर पयागीपुर के साथ अमहट चौराहा पर भी आयोजित हुआ।

अमहट में जहां पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन,महामंत्री दावर खान ,जिला उपाध्य क्ष मारूफ खान ,नसीरूल हसन ,अतीक अहमद ,इश्तियाक खान ,सतीश आदि ने मोर्चा के जिला अध्यक्ष की अगुवाई में प्रवासी जनो को पार्टी के जिलाध्यक्ष डा आर ए वर्मा की उपस्थित में भोजन, जलपान का वितरण किया। वही इसी दिन पार्टी के पयागीपुर चौरहे पर अनवरत चल रहे सेवा सहायता शिविर में महिला आयोग की सदस्य सुमन सिंह ,जिला उपाध्यक्ष प्रीती प्रकाश ,कोकिला तिवारी ,रेनू सिंह ,लक्ष्मी सिंह चन्द्र कान्ति तिवारी ने भोजन व जल पान का वितरण किया।

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष बबिता तिवारी ने इसी दिन चौक क्षेत्र में 500 मास्क का वितरण किया।

श्री सिंह ने बताया कि पार्टी के जिलाध्यक्ष डा आर ए वर्मा ,जिला महामंत्री सुशील त्रिपाठी ,निवर्तमान महा मंत्री कृपा शंकर मिश्र ,जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा शिविर संयोजक जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार अग्रवाल आदि प्रमुख लोग हर दिन शिविर में मौजूद रह रहे है।