img

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को झांसी में पुष्पेंद्र यादव एनकाउंटर केस को लेकर योगी सरकार व पुलिस पर कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी मेंरामराज्य नहीं नाथूरामराज्य चल रहा है।अखिलेश नेकहा कि पुष्पेंद्र यादव काफेक एनकाउंटर किया गया है।हमें और आपको सरकार ने शौचालय में उलझा दिया और खुद बड़ी बड़ी डील कर ली। बुंदेलखंड में बनने वाले डिफेंस कॉरिडोर में क्या बनेगा? जब फ्रांस से नींबू तोड़कर राफेल आएगा, तो राफेल का कौन सा पार्ट यहां बनेगा?

अखिलेश ने कहा कि, सरकार इन सवालों का जवाब दे, उस अंधे बाप को, उस पीड़ित परिवार को, उस फौजी को। उस फौजी में इतना राष्ट्रप्रेम था कि, उसके घर की पुताई भी भारत के झंडे के रंग में थी। ये कहां बचके जाएंगे पुलिस वाले? अखिलेश यादव ने कहा कि, हमारी सरकार में बुंदेलखंड में नहरें व डैम बन रहे थे, लेकिन नहरों की कई योजनाएं वैसे की वैसे पड़ी है। हमीरपुर आया था तो पेड़ लगाए थे, वह अब सूख चुके होंगे। पाइप लाइन योजना लेकर आए थे। सूखा ग्रस्त इलाका है, सोचा था कि घर घर पानी पहुंचेंगा। लेकिन जो समाजवादियों ने काम शुरू किए थे, वही चल रहे हैं। बल्कि उन कामों की गति धीमी कर दी गई है। बुंदेलखंड में एक भी सोलर प्लांट नहीं पाया।