
केवल मजदूरों की वापसी नही हो रही साइकिल भी वापस हो रही है। साइकिल की वापसी का मतलब आप जानते है? साइकिल की वापसी का मतलब लोहार, बढ़ई, राजमिस्त्री, प्लम्बर, पत्थरतोड़वा, मेहनतकश दिहाड़ी मजदूरों, पटरी वालों, खोमचे वालों की भी वापसी है। अब आप बनाकर दिखाइए अपने सपनो का आशियाना, चलाइये बुलेट ट्रेन, आपके राजमार्गों पर साइकिल तो नही चलेगी।
साइकिल के लौटने का मतलब केवल साइकिल का लौटना नही है, उम्मीदें भी लौटती हैं। इस देश की सरकार ने इस देश के पैदल चलने वालों साइकिल से चलने वालों को लौटा दिया। यह केवल साइकिल नही वापस हो रही, सरकार की चौखट से जनता वापस हो रही है।इस देश के खाये पिये मध्यम वर्ग, अभिजात्य वर्ग की परिधि से भी जनता की वापसी है।