मलाइका अरोड़ा से नजरें हटाना हुआ मुश्किल
- 255 Views
- Mediavarta Desk
- October 12, 2019
- Entertainment
मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए पहचानी जाती हैं। मलाइका अरोड़ा के फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं, और मलाइका अरोड़ा किसी भी मौके पर अपने फिटनेस रूटीन को नहीं छोड़ती हैं। मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora Video) जिम के साथ ही योग में भी भरोसा रखती हैं और अपनी फिटनेस की एक वजह योग को भी मानती हैं। 44 की उम्र पार कर चुकीं मलाइका आज भी 20-25 साल की हीरोइनों को टक्कर देती हैं। उनके फिगर और फिटनेस की तारीफ पूरा बॉलीवुड करता है। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए मलाइका घंटों जिम में पसीना बहाया करती हैं।
https://www.instagram.com/p/BxeVmORhg5H/?utm_source=ig_embed
मलाइका अरोड़ा अपने वर्कआउट के वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर भी शेयर करती हैं। हाल ही में मलाइका ने एक ऐसा ही वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मलाइका एक्सरसाइज करती दिखाईं दे रही हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को 17 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला लगातार जारी है।
https://www.instagram.com/p/Bx_wmjgBwL0/?utm_source=ig_embed
मलाइका अरोड़ा इन दिनों अर्जुन कपूर के साथ अपनी दोस्ती को लेकर सुर्खियों में हैं। पिछले दिनों अर्जुन और मलाइका को लेकर कुछ खबरें सामने आईं थी। हालांकि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने आधिकारिक रूप से अभी तक कुछ नहीं कहा है। लेकिन अकसर दोनों की एक साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं।
https://www.instagram.com/p/Bx83xQqBW2-/?utm_source=ig_embed