बिहार में उपमुख्यमंत्री पद के लिए घमासान
- 231 Views
- Mediavarta Desk
- November 15, 2020
- News

बिहार में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा और जेडीयू में अब सरकार गठन को लेकर अटकलें चल रही हैं। इसके लिए भाजपा ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पर्यवेक्षक बनाया गया हैं। जिनके नेतृत्व में राज्य में सरकार गठन के मद्देनजर कई महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गई। बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने करीब सभी पदों की घोषणा कर दी, लेकिन उप मुख्यमंत्री पद को लेकर चुप्पी साध गए।
भाजपा एवं संघ परिवार ने मुझे ४० वर्षों के राजनीतिक जीवन में इतना दिया की शायद किसी दूसरे को नहीं मिला होगा।आगे भी जो ज़िम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूँगा।कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
— Sushil Kumar Modi (@SushilModi) November 15, 2020
राजनाथ सिंह की चुप्पी के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने अपनी चुप्पी तोड़ दी। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले 40 वर्षों के राजनैतिक कीवन में बीजेपी और संघ ने जितना कुछ मुझे दिया उतना शायद ही किसी को मिला होगा। आगे जो भी जिम्मेवारी मिलेगी उसका निर्वहन करूंगा। कार्यकर्ता का पद तो कोई छीन नहीं सकता।
आपको बताते चलें कि इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर ही तार किशोर प्रसाद को बीजेपी विधान मंडल दल का नेता और रेणु देवी को उपनेता चुने जाने पर बधाई दी। बता दें कि सुशील कुमार मोदी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए, भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने लिखा कि, “आदरणीय सुशील जी आप नेता हैं, उप मुख्यमंत्री का पद आपके पास था। आगे भी आप भाजपा के नेता रहेंगे, पद से कोई छोटा बड़ा नहीं होता।”